Sai Cabinet Expansion : पहली बार प्रदेश में बनने जा रहा 14 मंत्रियों का फूल बैंज!, जल्द आस लगाये नेताओं की चमकेगी किस्मत!

महेंद्र कुमार साहू/रायपुर। Sai Cabinet Expansion : छत्तीसगढ़ में पहली बार 14 मंत्रियों का “फूल बैंज” तैयार किया जा रहा है, जो राज्य की राजनीति में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। यह हरियाणा की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है. जहां विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया। इसके तहत तीन नए मंत्रियों की नियुक्ति का फॉर्मूला तैयार किया जा रहा है। राज्य में राजनीतिक संतुलन और सामाजिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए इसे बड़ा कदम मन जा रहा है. इस पर कानूनविदों और प्रशासनिक विशेषज्ञों का परामर्श ले लिया गया है।
आपको बता दें कि हरियाणा में कैबिनेट विस्तार के दौरान जिस तरह से वर्गीय और क्षेत्रीय संतुलन को महत्व दिया गया था, उसी आधार पर छत्तीसगढ़ में भी योजना बनाई जा रही है। यह कदम आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक समीकरणों को मजबूत करने के लिए उठाया जा रहा है।
Read More : sai cabinet meeting : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 26 नवंबर को Sai Cabinet Expansion
Sai Cabinet Expansion : राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि लंबे समय से पद की आस लगाए नेताओं को मौका दिया जाएगा। नए मंत्रियों का चयन राज्य की जरूरतों और सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार होगा। यह कदम छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नई दिशा और ऊर्जा लेकर आएगा।
हरियाणा के अलग-अलग क्षेत्रों जैसे जाट बेल्ट, उत्तर हरियाणा, दक्षिण हरियाणा और NCR क्षेत्र से मंत्रियों का चयन हुआ। इससे यह सुनिश्चित किया गया कि सभी क्षेत्रों को सरकार में बराबर की हिस्सेदारी मिले।
Read More : Lattest News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर में मिनी स्टेडियम का किया लोकार्पण, डे-नाइट मैच की सुविधा Sai Cabinet Expansion
महिला प्रतिनिधित्व
महिलाओं को भी प्रमुख स्थान देकर उनके सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाया गया।
नए चेहरों का चयन
Sai Cabinet Expansion : पहली बार मंत्रिपद संभालने वाले नेताओं को भी मौका दिया गया, जिससे युवाओं और नए विचारों को बढ़ावा मिले। हरियाणा का यह मॉडल न केवल सामाजिक और क्षेत्रीय समावेशिता का उदाहरण है, बल्कि यह अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है। छत्तीसगढ़ जैसे राज्य इसे अपनाने पर विचार कर रहे हैं, ताकि उनकी सरकारें भी अधिक समावेशी और संतुलित बन सकें।
नोट : यह आर्टिकल राजनितिक गलियारों से प्राप्त जानकारी के आधार पर बनाया गया है.