CG BREAKING : रायपुर नगर निगम और 10 अन्य नगरीय निकायों में मतदान कल, 11 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट
CG BREAKING : रायपुर नगर निगम और 10 अन्य नगरीय निकायों में मतदान कल, 11 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

रायपुर | CG BREAKING : नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत कल रायपुर नगर निगम और जिले के अन्य 10 नगरीय निकायों में मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों में मतदान की व्यवस्था पूरी कर ली है, और सोमवार की सुबह मतदान सामग्री का वितरण कर मतदान दलों को केंद्रों पर भेज दिया गया है। CG BREAKING
रायपुर नगर निगम में मतदान के लिए 70 वार्डों में कुल 1095 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 10 लाख 36 हजार 118 मतदाता हैं, जिनमें से 5 लाख 18 हजार 954 पुरुष, 5 लाख 16 हजार 908 महिला, और 256 तृतीय लिंग मतदाता हैं। CG BREAKING
READ MORE: CG BREAKING : रायपुर में भाजपा पार्षद प्रत्याशी पर पैसे बांटने का आरोप, वायरल हुआ मिठाई के डिब्बे में पैसे बांटने का Video
रायपुर जिले के सभी 10 नगरीय निकायों के 240 वार्डों में कुल 11 लाख 68 हजार 373 मतदाता हैं। इनमें 5 लाख 83 हजार 807 पुरुष, 5 लाख 84 हजार 307 महिला और 259 तृतीय लिंग मतदाता हैं। रायपुर नगर निगम में मतदान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 104 सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है, जबकि जिले में कुल 136 सेक्टर ऑफिसर हैं। CG BREAKING