Chhattisgarh

CG Breaking : जल संकट से तंग आए ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मुख्य सड़क पर 11 घंटे तक किया चक्काजाम…SDM के आश्वासन के बाद माने

CG Breaking : जल संकट से तंग आए ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मुख्य सड़क पर 11 घंटे तक किया चक्काजाम...SDM के आश्वासन के बाद माने

जांजगीर-चांपा | CG Breaking : अकलतरा जनपद पंचायत के बनाहील गांव में पानी की गंभीर समस्या को लेकर आज ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इस प्रदर्शन में गांव की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए और जल्द पानी की आपूर्ति की मांग की। CG Breaking

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम विक्रांत अंचल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को चार बिंदुओं पर लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद 11 घंटे तक चले प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया। CG Breaking

READ MORE: Breaking News : आग लगने की अफवाह के बाद यात्री कूदे, तो दूसरी ट्रेन ने कुचला…11 की मौत, 40 घायल

ग्रामीणों ने बताया कि केएसके पावर प्लांट के कारण गांव के बोरवेल और हैंडपंप पूरी तरह सूख गए हैं, और जल जीवन मिशन की योजनाएं भी कारगर नहीं हो पाई हैं। कई महिलाओं ने बताया कि पानी की समस्या लंबे समय से है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया था। CG Breaking

READ MORE: Road Accident : तेज रफ्तार पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक की मौत, 29 घायल…मची चीख-पुकार

पानी की कमी के कारण उन्हें दैनिक कार्यों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, एसडीएम के लिखित आश्वासन और तुरंत पानी की आपूर्ति शुरू होने के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। CG Breaking

READ MORE: Breaking News : अतिथि शिक्षक भर्ती घोटाले में 19 शिक्षकों पर मामला दर्ज, और भी बढ़ सकता है आंकड़ा…मचा हड़कंप

एसडीएम ने जो आश्वासन दिए, उनमें शामिल हैं-

1. तत्काल पानी की आपूर्ति: चक्काजाम समाप्त होते ही टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई।
2. बोर खनन कार्य: एसडीएम ने आश्वासन दिया कि रात से ही गांव में बोर खनन कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
3. पाइपलाइन विस्तार: केएसके पावर प्लांट द्वारा पाइपलाइन का विस्तार कर गांव के दो ओवरहेड टैंक भरे जाएंगे।
4. तालाबों में पानी भरने की व्यवस्था: गांव के तालाबों में भी पानी भरने की व्यवस्था की जाएगी।

READ MORE: Crime News : बीवी की बीमारी का बहाना बनाकर साली को घर लाया और किया रेप, काली करतूत में पत्नी ने भी दिया साथ…दोनों गिरफ्तार

चक्काजाम समाप्त होने के बाद गांव में स्थिति सामान्य हो गई है, और ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया, साथ ही उम्मीद जताई कि उनके आश्वासन जल्द ही पूरे होंगे। CG Breaking

READ MORE: CG Kidnapping : 1.44 लाख में खरीदी 3 लड़कियां, रेलवे स्टेशन से भागीं तो 2 युवकों का अपहरण करने वाला 6 आरोपी गिरफ्तार

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button