HealthNational

Vastu Tips : मानसिक तनाव से जूझ रहे है आप? तो अपनाएं ये वास्तु उपाय, फिर देखें कमाल…

Vastu Tips : मानसिक तनाव से जूझ रहे है आप? तो अपनाएं ये वास्तु उपाय, फिर देखें कमाल...

नई दिल्ली। Vastu Tips : तेजी से बदलती लाइफस्टाइल ने लोगों के जीवन में काफी बदलाव ला दिया है। भागदौड़ भरी जिंदगी में न तो खुद के लिए समय बचता है और न ही सुकून से जीने का अवसर मिलता है। बच्चों से लेकर वयस्क तक मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं, जिससे मानसिक शांति प्रभावित होती है। बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए कुछ विशेष वास्तु उपाय बेहद कारगर हो सकते हैं, जो मन को शांत और ऊर्जा से भरपूर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

Vastu Tips : चांदी का उपयोग करें
मानसिक शांति का सीधा संबंध चंद्रमा से माना जाता है और चांदी को चंद्रमा से जुड़ा धातु माना जाता है। मन को शांत और स्थिर बनाए रखने के लिए चांदी का प्रयोग किया जा सकता है। चांदी की अंगूठी पहनने से या चांदी के गिलास में पानी पीने से मनोवैज्ञानिक लाभ मिल सकते हैं। इसके अलावा, वास्तु शास्त्र के अनुसार, चंद्र यंत्र को चांदी में बनवाकर गले में पहनने से तनाव और डिप्रेशन को कम करने में सहायता मिलती है।

Read More : Vastu Tips For Home : घर से तुरंत बाहर कर दें ये पौधें, अपशगुन के होते है संकेत! आर्थिक स्थिति पर डालते है बुरा प्रभाव…

 

Vastu Tips : पॉजिटिव एनर्जी के लिए बच्चों को मिठाई दें
नकारात्मक ऊर्जा के कारण कई बार मन विचलित और अशांत महसूस करता है। इस स्थिति से बचने के लिए अपने आसपास के बच्चों को मिठाई बांटनी चाहिए। विशेष रूप से खोए की मिठाई देने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मन को सुकून मिलता है। खुश बच्चों की मुस्कान मानसिक तनाव को दूर करने में मदद कर सकती है।

Vastu Tips : शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं
भगवान शिव की कृपा से भी मानसिक शांति प्राप्त की जा सकती है। अगर मन अशांत रहता है, तो प्रतिदिन सुबह स्नान करने के बाद शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से शांति महसूस होती है। यह उपाय तनाव को कम करने और मानसिक स्थिरता बनाए रखने में प्रभावी माना जाता है।

Read More : Vastu Tips : दूसरों के घर से गलती से भी न लाएं ये 4 चीजें, वरना छिन जाएगी सुख-समृद्धि, और एक-एक पाई के लिए होंगे मोहताज…

 

Vastu Tips : ध्यान और अनुलोम-विलोम करें
योग और ध्यान मानसिक शांति के लिए सबसे प्रभावी उपायों में से एक हैं। प्रतिदिन सुबह ध्यान लगाने से तनाव कम होता है और मन को स्थिरता मिलती है। अनुलोम-विलोम प्राणायाम भी मानसिक शांति में सहायक होता है। इसे करने के लिए पद्मासन में बैठें, एक नाक को बंद करें और दूसरी नाक से गहरी सांस लें, फिर धीरे-धीरे छोड़ें। इस प्रक्रिया को दोनों नाक से दोहराएं। यह तकनीक दिमाग को शांत और रिलैक्स करने में मदद करती है।

Vastu Tips : पूर्व दिशा में सिर रखकर सोएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सिर को पूर्व दिशा में रखकर सोने से मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है और तनाव कम होता है। इसके अलावा, घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें और नमक मिले पानी से पोंछा लगाएं। शाम को कपूर जलाने से भी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे मानसिक शांति बनी रहती है।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। Viral36 न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है। साथ ही हमारा उद्देश्य अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं हैं।

 

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button