CrimeChhattisgarh

CG BREAKING : राखी और पूनम ने 151 महिलाओं को लगाया चुना! आटा चक्की लगाने के नाम पर 69 लाख रुपये की धोखाधड़ी, ऐसे फंसाते थे जाल में…

CG BREAKING : Rakhi and Poonam duped 151 women! Fraud of Rs 69 lakh in the name of setting up a flour mill, this is how they trapped women...

महासमुंद | CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महिला सशक्तिकरण के नाम पर एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। रायपुर की रहने वाली राखी ध्रुव और पूनम नायक नाम की दो महिलाओं ने मिलकर 151 महिलाओं से करीब 69 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CG BREAKING मामले की जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिलाओं ने 2024 में महिलाओं को आटा चक्की लगाकर लघु उद्योग स्थापित करने का सपना दिखाया था। उन्होंने महासमुंद शहर, ग्राम मुड़ियाडीह और आरंग में 10-10 महिलाओं के समूह बनाकर आटा चक्की लगाने की योजना बनाई और हर महिला को 6 हजार रुपये का मानदेय देने का वादा किया। इसके बाद, महिलाओं को बैंक से 40-40 हजार रुपये का लोन लेने को कहा, ताकि लघु उद्योग स्थापित किया जा सके।

READ MORE : RAIPUR BREAKING : रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना! अकेली छात्रा के घर में घुसा युवक, फिर करने लगा गंदा काम…

CG BREAKING महिलाओं ने इन पर विश्वास कर बैंक से लोन लिया और वह पैसा इन दोनों महिलाओं को सौंप दिया। शुरुआत में किश्तों का भुगतान होता रहा, लेकिन छह महीने बाद किश्तें रुक गईं और बैंक ने महिलाओं पर दबाव बनाना शुरू किया। जब ठगी का एहसास हुआ, तो महिलाओं ने सच्चाई जानने की कोशिश की और पता चला कि उन्हें धोखा दिया गया था।

सभी पीड़ित महिलाएं पुलिस के साथ रायपुर पहुंची और वहां से दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इन ठग महिलाओं ने महासमुंद की 50 महिलाओं से 28 लाख 38 हजार रुपये, आरंग की 79 महिलाओं से 31 लाख 60 हजार रुपये, और ग्राम मुड़ियाडीह की 22 महिलाओं से 8 लाख 80 हजार रुपये की ठगी की है। इसके अलावा, इन दोनों पर दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में भी इसी तरह के ठगी के दो मामले दर्ज हैं। CG BREAKING

READ MORE :  CG BREAKING : सनसनीखेज वारदात! बाल संप्रेक्षण गृह में फेंका बम, फिर लिखा- मेरे भाई को परेशान कर रहे, ठीक नहीं होगा

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button