Kawardha News : गुड़ फैक्ट्रियों में मिलावट, गुड़ में मिलाया जा रहा था पत्थर पाउडर, खाद्य विभाग ने दी दबिश
Kawardha News : गुड़ फैक्ट्रियों में मिलावट, गुड़ में मिलाया जा रहा था पत्थर पाउडर, खाद्य विभाग ने दी दबिश

Kawardha News : कवर्धा : कवर्धा जिले की कई गुड़ फैक्ट्रियों में मिलावट की बड़ी घटना सामने आई है। खबर मिली है कि गुड़ में पत्थर पाउडर मिलाया जा रहा था, ताकि उसका वजन और रंग बढ़ाया जा सके। जिले के विभिन्न गुड़ उद्योगों में यह पाउडर सप्लाई किया जा रहा था, जिसकी कुल मात्रा 30 टन बताई जा रही है। यह पत्थर पाउडर उत्तरप्रदेश से ट्रक में लाकर भेजा गया था।
Kawardha News : जिला गुड़ उद्योग संघ के पदाधिकारियों ने देर रात इस मिलावट की जानकारी दी और खाद्य औषधि विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पत्थर पाउडर को जब्त किया। गूढ़ फैक्ट्री संगठन की शिकायत के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, जंगलपुर, बोड़तरा, डेहरी और कुम्हि के गुड़ उद्योगों में यह मिलावट सप्लाई की गई थी। इस घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया है और विभाग की ओर से और जांच की जा रही है।