CG BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती…
CG BREAKING : Policeman deployed for the security of former Chief Minister Bhupesh Baghel injured in a road accident, admitted to hospital...

रायपुर | CG BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सड़क हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुआ, जहां सुरक्षा दल का एक सदस्य दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही भूपेश बघेल स्वयं श्री शक्ति हॉस्पिटल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मी का हालचाल जाना। CG BREAKING
घायल पुलिसकर्मी का नाम प्रधान आरक्षक क्रांति बर्मन है, जो बघेल की सुरक्षा पायलटिंग टीम का हिस्सा हैं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बनी हुई है, और उन्हें विशेष चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। CG BREAKING
READ MORE : Korba Crime : दिनदहाड़े 90 हजार की लूट, CCTV कैमरे में कैद, बैग छीनकर भागे बदमाश
भूपेश बघेल ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और ईश्वर से क्रांति बर्मन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए लिखा, “श्री शक्ति हॉस्पिटल, रायपुर में रोड एक्सीडेंट में घायल हुए प्रधान आरक्षक क्रांति बर्मन से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। क्रांति जी मेरी सुरक्षा में शामिल पायलटिंग टीम के सदस्य हैं, ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।” CG BREAKING
आज श्री शक्ति हॉस्पिटल, रायपुर में रोड एक्सीडेंट में घायल हुए प्रधान आरक्षक श्री क्रांति बर्मन से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना।
क्रांति जी मेरी सुरक्षा में शामिल पायलटिंग टीम के सदस्य हैं, ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। pic.twitter.com/fjFwRhPGEa
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 25, 2025
पूर्व मुख्यमंत्री के इस मानवीय कदम की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। उनके समर्थक और आम जनता इसे एक संवेदनशील नेतृत्व का उदाहरण मान रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर बघेल के इस व्यवहार की तारीफ करते हुए कहा कि एक नेता को अपने सहयोगियों और सुरक्षा में लगे कर्मियों की देखभाल करनी चाहिए, और बघेल ने इस बात को साबित किया है।
READ MORE : Big Breaking : माना बाल संप्रेषण गृह से चार नाबालिग फरार, मचा हड़कंप…
इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हो गया है और सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके। CG BREAKING