ChhattisgarhCrime

CG Breaking : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 8 इनामी नक्सलियों समेत 14 गिरफ्तार, 2 IED किए डिफ्यूज

CG Breaking : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 8 इनामी नक्सलियों समेत 14 गिरफ्तार, 2 IED किए डिफ्यूज

बीजापुर | CG Breaking : बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को एंटी नक्सल ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली है। विभिन्न अभियानों के तहत जवानों ने 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 8 पर 36 लाख रुपए का इनाम घोषित था। CG Breaking गिरफ्तार नक्सलियों में 5 महिला नक्सलियों का भी समावेश है। इसके साथ ही जवानों ने 10 किलो के दो IED बमों को सुरक्षित रूप से डिफ्यूज किया। CG Breaking

सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने टेकमेटला, नड़पल्ली और मल्लेमपेंटा इलाके में यह कार्रवाई की। इस अभियान में डीआरजी बीजापुर, थाना उसूर, कोबरा 205, 210, सीआरपीएफ 196 और 229 की टीम शामिल थी। गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ के बाद, जवानों ने जंगल से 23 लकड़ी के और 8 लोहे के स्पाइक, तथा एक लकड़ी का बेट लगा हुआ गैती बरामद किया। CG Breaking

READ MORE: Breaking News : ममता कुलकर्णी बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, महाकुंभ में गंगा स्नान कर लिया संतों का आशीर्वाद

CG Breaking इसके अलावा, थाना गंगालूर के मुतवेंडी से पीड़िया मार्ग में डिमाईनिंग ड्यूटी पर निकले जवानों ने 10 किलो के दो IED बमों को डिफ्यूज किया, जिन्हें नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रेशर स्विच सिस्टम के जरिए प्लांट किया था।

READ MORE: CG Breaking : AAP ने जारी की बिलासपुर, जगदलपुर और कोरबा महापौर प्रत्याशियों की सूची, लिस्ट में देखिए किसे उतारा चुनावी मैदान में

डीआरजी बीजापुर, बीडीएस बीजापुर और 85वीं वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया। CG Breaking

READ MORE: CG Breaking : तेज रफ्तार पुलिस स्कॉर्पियो की टक्कर से डिप्टी कलेक्टर घायल, लंच करने जा रहे थे घर…अस्पताल में भर्ती

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button