CG BREAKING: पुलिस भर्ती रद्द: भ्रष्टाचार के आरोप के बाद कांस्टेबल ने कर ली थी आत्महत्या
CG BREAKING: पुलिस भर्ती रद्द: भ्रष्टाचार के आरोप के बाद कांस्टेबल ने कर ली थी आत्महत्या

CG BREAKING: रायपुर: राजनांदगांव में होने वाली पुलिस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। यह आदेश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने जारी किया। राजनांदगांव में चल रही इस भर्ती प्रक्रिया पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद एक पुलिस आरक्षक ने आत्महत्या कर ली थी। मामले के बढ़ते विवाद के बाद सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का निर्णय लिया है।
READ MORE: Mungeli News : घर में घुसे जहरीले किंग कोबरा से भिड़े दो पालतू डॉग, एक की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
CG BREAKING: राजनांदगांव जिले में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू से ही सवालों के घेरे में थी। भर्ती में अपात्रों की नियुक्ति को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके बाद कुछ आरक्षकों को जांच के दायरे में लिया गया। इनमें से एक आरक्षक ने हाल ही में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
CG BREAKING: इस घटना के बाद सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस आरक्षकों की गिरफ्तारी भी की गई है। इस विवाद के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब गृह मंत्री ने भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का आदेश दिया है।