CrimeChhattisgarh

CG BREAKING : राजधानी रायपुर में बड़े जुए अड्डे पर पुलिस का छापा, 10 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार…लाखों की नकदी जब्त

CG BREAKING : Police raid on a big gambling den in the capital Raipur, 10 accused arrested red handed...cash worth lakhs seized

रायपुर | CG BREAKING : रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के गोमती विहार में पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने गोमती विहार के गोल्डन स्टेट स्थित एक मकान में छापेमारी कर 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

CG BREAKING पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,66,000 नगद और 52 पत्तों की ताश बरामद की है। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

CG BREAKING 23 मार्च को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि गोमती विहार स्थित एक मकान में जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने छापा मारा और सभी आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

READ MORE : CG Crime : प्रेमी से मिलने गई प्रेमिका से दरिंदगी! ब्वॉयफ्रेंड के दोस्तों ने धमकाकर किया गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की सूची-

1. तजिन्दर सिंह भाटिया (52 वर्ष) – गोमती विहार, गोल्डन स्टेट
2. विकास मोटवानी (43 वर्ष) – महावीर नगर, राम रामा रेसिडेंसी
3. राज कुमार शुक्ला (57 वर्ष) – बोरियाखुर्द
4. विजय कुमार अग्रवाल (60 वर्ष) – श्रीनगर, गुढ़ियारी
5. मुगराज मंगताने (63 वर्ष) – गुरुद्वारा के पास, मोवा
6. विनोद लालवानी (52 वर्ष) – महावीर नगर
7. संदीप प्रेमचंदानी (39 वर्ष) – श्याम नगर
8. ब्रिजेश शर्मा (59 वर्ष) – गांधी नगर, गुढ़ियारी
9. मनोज लाल (55 वर्ष) – शिव मंदिर के पास, पंडरी
10. राजेश मंधानी (36 वर्ष) – शिवानंद नगर, सेक्टर-2

READ MORE : MPs salary hike: सांसदों की सैलरी में 24 फीसदी की बढ़ोतरी, डेली अलाउंस और पेंशन भी बढ़ी, जानें अब कितनी होगी सैलरी

CG BREAKING पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं अधिकारियों ने ऐसे अवैध अड्डों पर और सख्त कदम उठाने की बात कही है।

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button