ChhattisgarhCrime

CG BREAKING : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ अपडेट : 14 महिला समेत कुल 26 वर्दीधारी माओवादी मारे गए, 93 लाख का था इनाम

CG BREAKING : Police-Naxalite encounter update: 26 uniformed Maoists including 14 female Maoists killed, reward of 93 lakhs on their heads

बीजापुर | CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में गुरुवार को सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें 14 महिला माओवादियों समेत कुल 26 वर्दीधारी माओवादी मारे गए। इस मुठभेड़ में डीआरजी बीजापुर के आरक्षक राजूराम ओयाम वीरगति को प्राप्त हुए। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य माओवादी सामग्री बरामद की। CG BREAKING

बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पश्चिम बस्तर डिवीजन के कोय 2, प्लाटून नंबर 13 और दरभा डिवीजन के सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी बीजापुर, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, सुकमा डीआरजी, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया। 20 मार्च की सुबह करीब 7 बजे अंडरी के जंगल में मुठभेड़ शुरू हुई, जो रुक-रुक कर शाम तक चली। CG BREAKING

READ MORE : BREAKING NEWS : जज के सरकारी बंगले में लगी भीषण आग, घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद…मचा हड़कंप

मारे गए माओवादियों की पहचान

अब तक 18 माओवादियों की शिनाख्त हो चुकी है, जिन पर कुल 93 लाख का इनाम घोषित था। इनमें शामिल हैं-

1. सीतो कड़ती – DVCM, पश्चिम बस्तर डिवीजन – 8 लाख
2. सुकई हपका – ACM – 5 लाख
3. सुक्की पूनेम – ACM, पश्चिम बस्तर डिवीजन – 5 लाख
4. कांती लेकाम – ACM, पश्चिम बस्तर डिवीजन – 5 लाख
5. मधु कुंजाम – ACM, पश्चिम बस्तर डिवीजन – 5 लाख
6. सुखराम ओयाम – ACM, पश्चिम बस्तर डिवीजन – 5 लाख
7. कोसी पूनेम – PPCM, प्लाटून नंबर-13 – 5 लाख
8. वागा – PPCM, प्लाटून नंबर-13 – 5 लाख
9. बुधरू पूनेम – PPCM, प्लाटून नंबर-13 – 5 लाख
10. आयते हेमला – PLGA प्लाटून मेंबर – 5 लाख
11. लच्छी पूनेम – PLGA प्लाटून मेंबर – 5 लाख
12. जुगनी – PLGA प्लाटून मेंबर – 5 लाख
13. सरिता – PLGA प्लाटून मेंबर – 5 लाख
14. नंदा – PLGA प्लाटून मेंबर – 5 लाख
15. जितेंद्र – PLGA प्लाटून मेंबर – 5 लाख
16. मोटू पोड़ियामी – PLGA प्लाटून मेंबर – 5 लाख
17. लखमा ओयाम – PLGA प्लाटून मेंबर – 5 लाख
18. मंगू ओयाम – PLGA प्लाटून मेंबर – 5 लाख

शेष माओवादियों की पहचान जारी है।

READ MORE :  CG BREAKING : पुलिस ने दो करोड़ की अवैध शराब पर चलाया बुलडोजर, 10 साल पुराने मामले में किया था जब्त…देखें Video

घटनास्थल से बरामद हथियार और सामग्री

सुरक्षाबलों को घटनास्थल से AK-47, स्नाइपर SLR, इंसास राइफल, .303 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, BGL लॉन्चर सहित बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक मिले हैं। इसके अलावा माओवादी वर्दी, साहित्य, दवाइयां, बैटरियां, रेडियो और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद हुई है। CG BREAKING

शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि

मुठभेड़ में शहीद हुए डीआरजी जवान राजूराम ओयाम के पार्थिव शरीर को बीजापुर जिला मुख्यालय लाया गया, जहां 21 मार्च को सुबह 10 बजे नई पुलिस लाइन स्थित शहीद वाटिका में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

80 दिनों में 97 माओवादी ढेर

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि 2024 के पहले 80 दिनों में बस्तर संभाग में कुल 97 हार्डकोर माओवादी मारे गए हैं, जिनमें से 82 अकेले बीजापुर जिले से हैं। CG BREAKING

READ MORE :  Gold Price : सोना खरीदने का सुनहरा मौका! दाम में आई गिरावट, बिक रहा कौड़ियों के भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट…

माओवादी संगठन में बढ़ रही अंदरूनी कलह

अधिकारियों ने बताया कि माओवादी संगठन के भीतर आपसी अविश्वास और गुटबाजी बढ़ रही है। कई मामलों में माओवादी अपने ही साथियों की हत्या कर रहे हैं। लगातार हो रहे सुरक्षा अभियानों और सरकार की पुनर्वास नीति के चलते माओवादियों का प्रभाव कमजोर हो रहा है।

सरकार की अपील – आत्मसमर्पण करें माओवादी

पुलिस और प्रशासन ने माओवादियों से हिंसा का रास्ता छोड़ने और आत्मसमर्पण करने की अपील की है, ताकि वे छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठा सकें और मुख्यधारा में लौट सकें। CG BREAKING

READ MORE :  CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन आज, गृहमंत्री विजय शर्मा नक्सल प्रभावित गांवों के लिए की बड़ी घोषणा

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button