ChhattisgarhPolitical

CG BREAKING : किरण सिंहदेव फिर बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जानिए क्यों मिला उन्हें दोबारा मौका

CG BREAKING : किरण सिंहदेव फिर बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जानिए क्यों मिला उन्हें दोबारा मौका

CG BREAKING :रायपुर। किरण सिंहदेव को एक बार फिर से छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने किरण सिंहदेव के नाम की घोषणा की। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश संगठन चुनाव प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।

 

 

BREAKING : किरण सिंहदेव फिर बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विनोद तावड़े ने की घोषणा…

CG BREAKING :निर्वाचन अधिकारी, खूबचंद पारख ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि 36 संगठन जिलों के एक तिहाई जिलों से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया था। हर नामांकन के साथ एक प्रस्तावक और दो समर्थक भी थे। इस प्रकार 12 जिलों से प्रदेश अध्यक्ष के लिए तीन नामांकन आए, और तीनों नामांकन किरण सिंहदेव के पक्ष में थे। प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के समय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

CG BREAKING : किरण सिंहदेव ने पहली बार जगदलपुर से विधायक के रूप में चुनाव जीता है, लेकिन वे कई सालों से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। उनकी राजनीति की शुरुआत छात्र जीवन से हुई थी, और 1985 में वे छात्र संघ के अध्यक्ष बने थे। इसके बाद, 1998 से 2000 तक उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया था। 17 सितंबर 1962 को जन्मे किरण सिंहदेव पेशे से वकील हैं।

CG BREAKING : किरण सिंहदेव ने पार्टी के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे 2002 से 2005 तक जिला अध्यक्ष, 2005 से 2009 तक प्रदेश महामंत्री और 2014 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे। वे 2009 से 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें जगदलपुर से टिकट दिया, और उन्होंने कांग्रेस के जतिन जैसवाल को हराकर पहली बार विधायक का पद हासिल किया।

CG BREAKING : किरण सिंहदेव को 21 दिसंबर 2023 को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, और अब उन्हें निर्वाचित किया गया है। उनके नेतृत्व में पार्टी ने कई रणनीतियां बनाई और कार्यकर्ताओं को संगठित किया। पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने में किरण सिंहदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button