CG BREAKING : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर किरण देव का निर्विरोध चयन संभव, कल होगा अंतिम निर्णय
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर किरण देव का निर्विरोध चयन संभव, कल होगा अंतिम निर्णय

रायपुर | CG BREAKING : छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर कल अंतिम निर्णय होने की संभावना है। जगदलपुर विधायक किरण देव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली है, और पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनके निर्विरोध चयन की संभावना जताई जा रही है। CG BREAKING
प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित नामांकन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम परिणाम कल घोषित किया जाएगा। CG BREAKING
READ MORE: MP NEWS : भोपाल के अजीबोगरीब चोर: सूने घर में घुसकर कोई पहन रहा ब्रांडेड कपड़े और जूते,नाबालिग चोर खा रहा बनाकर खाना
भाजपा नेतृत्व में किरण देव की भूमिका–
21 दिसंबर 2023 को किरण देव को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल में पार्टी ने संगठन को सशक्त बनाने और आगामी चुनावों के लिए प्रभावी रणनीतियां बनाने पर जोर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने और भाजपा की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। CG BREAKING
READ MORE: MP NEWS : चलती कार में वीडियो बनाते समय अचानक खोया दोस्तों ने नियंत्रण,नहर में गिरी कार, 2 की दर्दनाक मौत,एक गंभीर रूप से घायल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की परंपरा–
छत्तीसगढ़ भाजपा में समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। अब तक इस पद पर ओबीसी, एसटी और सामान्य वर्ग के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। किरण देव का निर्वाचन इस परंपरा का हिस्सा बनेगा। CG BREAKING
READ MORE: Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में आप भी होना चाहते हैं शामिल, तो यहां जानिए सस्ते बजट में यात्रा और ठहरने की पूरी डिटेल…
कल होने वाली घोषणा के बाद भाजपा नेतृत्व से जुड़े नए फैसलों की दिशा स्पष्ट होगी। CG BREAKING