CG BREAKING : पति ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला, फिर 6 महीने की बेटी को छोड़ा…और बेटे के साथ फरार…
CG BREAKING : Husband strangled his wife to death, then left his 6 month old daughter...and escaped with his son...

कोरबा | CG BREAKING : जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागरपारा इलाके में हुई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया, लेकिन उसने अपनी 6 साल की बेटी को मृतक पत्नी के शव के पास छोड़ दिया। जबकि 5 साल का बेटा भी आरोपी के साथ गायब है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
CG BREAKING घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई है कि मृतका दुर्गा सिंह राजपूत और आरोपी राजकुमार यादव के बीच शादी के बाद से ही घरेलू विवाद चलते रहते थे। दोनों के रिश्ते में अक्सर तकरार होती थी। यह विवाद आज भी बढ़ गया, और इस बार बात इतनी बिगड़ गई कि राजकुमार ने गुस्से में अपनी पत्नी दुर्गा का गला घोंट दिया।
READ MORE : Crime News : छेड़छाड़ मामले में आरोपी का नाम हटाने दरोगा ने मांगी 50 हजार रिश्वत, अब हुआ ये एक्शन…
मृतका के परिजनों का कहना है कि आज सुबह भी दोनों के बीच घर में झगड़ा हो रहा था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि राजकुमार ने दुर्गा को मारने का खौफनाक कदम उठाया। जब परिजनों ने घर में पहुंचकर देखा, तो उन्होंने अपनी बहन दुर्गा को मृत पाया और आरोपी को देखा, जो अपने दोनों बच्चों के साथ मौके से फरार हो चुका था। CG BREAKING
CG BREAKING घटना के बाद कोरबा पुलिस ने तुरंत कार्यवाही शुरू की। मृतिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल ने पूरे जिले में खोजबीन शुरू कर दी है। इस कुकृत्य को लेकर इलाके में लोगों में भारी आक्रोश है और स्थानीय लोग आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।