Chhattisgarh

CG BREAKING : भीषण आग में घर जलकर खाक, सिलेंडर ब्लास्ट से 3 झुलसे…मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

बालोद | CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नयापारा इलाके में एक घर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। CG BREAKING

CG BREAKING : मिली जानकारी के अनुसार, नयापारा निवासी हरखू राम साहू के घर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। इस हादसे में हरखू राम साहू, उनके भतीजे और बहू को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल, बालोद में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। CG BREAKING

READ MORE: BREAKING NEWS : तीन मासूम बच्चों के शव कुएं से बरामद, घटना के बाद गांव में छाया मातम…माता-पिता हिरासत में CG BREAKING 

आग लगते ही स्थानीय लोगों ने बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा घर जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर में रखा ज्यादातर सामान जल चुका था। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। CG BREAKING

READ MORE:  Weather Alert : फिर लौटेगी ठंड! दिल्ली-यूपी-राजस्थान समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब से बदलेगा मौसम?  CG BREAKING  

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button