CrimeChhattisgarh

CG Breaking : कार में भाजपा जिला महामंत्री का नेम प्लेट लगाकर गांजा तस्करी, 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

CG Breaking : कार में भाजपा जिला महामंत्री का नेम प्लेट लगाकर गांजा तस्करी, 5 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | CG Breaking : गांजे की तस्करी के लिए तस्कर अब नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हाल ही में एक मामला सामने आया, जिसमें तस्करों ने अपनी कार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला महामंत्री का नेम प्लेट लगाकर गांजा तस्करी की। CG Breaking इस मामले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 7 लाख रुपए से अधिक का गांजा जब्त किया। CG Breaking

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह गिरोह उड़ीसा से दो कारों में गांजा भरकर ला रहा था। पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने एक वाहन पर भाजपा जिला महामंत्री का नेम प्लेट लगाया था। इस तस्करी की सूचना मुखबिर से मिलने के बाद, ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने खोडरी जोबाटोला के जंगल में नाकेबंदी की। CG Breaking

READ MORE: CG News : नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को दिया अंजाम, ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, शव के पास फेका पर्चा

नाकेबंदी के दौरान सभी आरोपी मादक पदार्थ और वाहनों के साथ पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अनूपपुर जिले के निवासी हैं और गांजा तस्करी उड़ीसा से किया जा रहा था। जांच में उड़ीसा का एक व्यापारी भी तस्करी का मुख्य स्रोत सामने आया है। CG Breaking

READ MORE:  CG BIG BREAKING : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, पटरी से उतरी AC कोच, मचा हड़कंप…

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा कि यह सफलता टीम के सतर्क प्रयासों और जनता के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। CG Breaking

READ MORE:  Transfer Breaking : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई TI हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…

जब्त सामग्री

– गांजा: 73 किलोग्राम (कीमत 7,35,000 रुपए)
– वाहन: 2 चार पहिया वाहन (मारुति ब्रेज़ा और स्विफ्ट डिज़ायर) (कुल कीमत 14,00,000 रुपए)
– मोबाइल फोन: 5 (कुल कीमत 32,000 रुपए)
– कुल जब्ती की कीमत: 21,68,840 रुपए

READ MORE:  CG BREAKING : किरण सिंहदेव फिर बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, जानिए क्यों मिला उन्हें दोबारा मौका

गिरफ्तार आरोपी

1. भरत बैगा (पिता: दरबार बैगा, उम्र: 31 वर्ष, पता: पटना कला, थाना चचाई, जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश)
2. बसंत बैगा (पिता: दसरू बैगा, उम्र: 46 वर्ष, पता: पटना कला, थाना चचाई, जिला अनूपपुर, मध्य प्रदेश)
3. अबुल हसन (पिता: मोहम्मद सफीक मंसूरी, उम्र: 25 वर्ष, पता: कोतमा बस स्टैंड, अनूपपुर रोड, वार्ड नंबर 5, थाना कोतमा, जिला अनूपपुर)
4. पप्पू नापित (पिता: दुलारे नापित, उम्र: 31 वर्ष, पता: रामपुर खाड़ा, थाना अमलाई, जिला शहडोल, मध्य प्रदेश)
5. हजरत अली उर्फ गोलू (पिता: हैदर अली, उम्र: 30 वर्ष, पता: जमडी, पोस्ट जमडी, थाना अनूपपुर, जिला अनूपपुर)

READ MORE:  BIG BREAKING : भ्रष्टाचार मामले में दोषी करार हुए पूर्व PM, 14 साल की मिली सजा…पत्नी भी 7 साल तक रहेगी जेल के अंदर

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, अन्य सहयोगियों की जांच भी की जा रही है। CG Breaking

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button