Uncategorized

Adar-Alekha Wedding: आदर और अलेखा की शादी में दिखा रेखा का जलवा, पहनी 20 साल पुरानी साड़ी, बिग बी से है साड़ी का सम्बन्ध

Adar-Alekha Wedding: आदर और अलेखा की शादी में दिखा रेखा का जलवा, पहनी 20 साल पुरानी साड़ी, बिग बी से है साड़ी का सम्बन्ध

 

मुंबई। Adar-Alekha Wedding: बीते शुक्रवार को हुई आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में मशहूर अभिनेत्री रेखा ने भी शिरकत की जहां वो 20 साल पुरानी साड़ी पहनकर पहुंची जिसने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। रेखा ने आदर और आलेख की शादी में जो साड़ी पहना था उसका सम्बन्ध अमिताभ बच्चन से होना बताया जा रहा है।

Adar-Alekha Wedding: करीना कपूर के चचेरे भाई आदर जैन और अलेखा आडवाणी से बीते शुक्रवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। इनके शादी समारोह का आयोजन मुंबई में हुआ जहां बॉलीवूड के अलावा दूसरे क्षेत्रों के भी कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। जिनमे टीना अंबानी, आकाश अंबानी, अनिल अंबानी भी शामिल थे।

READ MORE : Sunil Grover: रायपुर पहुंचे मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, शानदार कॉमेडी शो का आयोजन, देखें वीडियो

Adar-Alekha Wedding: वही इस समारोह में जैसे ही रेखा पहुंची तो उन्होंने सबका ध्यान अपनी और खींच लिया। रेखा इस शादी में अपनी 20 साल पुरानी साड़ी पहनकर पहुंची जिसकी वजह से उन्होंने सबसे ज्यादा सुर्खिया बटोरी। शादी में रेखा ने सिल्क की साड़ी पहनी थी और उसके साथ लाल रंग का भरी भरकम ब्लाउज पहना हुआ था। इतना ही नहीं उन्होंने इस ड्रेस के साथ पारंपरिक आभूषणों पहना था जिसने उनके लुक मैं चार चाँद लगा दिए।

आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में रेखा ने जो साड़ी पहनी थी उसका सम्बन्ध अमिताभ बच्चन से बताया जा रहा है। आपको बता दें की अभिनेत्री ने इस साड़ी को 20 साल पहले साल 2025 में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ब्लैक’ की स्क्रीनिंग में पहना था। जिसे उन्होंने आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी में एक बार फिर से दोहराया। जिस वजह से रेखा ने सभी पैपराजी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

Mahendra Sahu

Hello friends, my name is Mahendra Sahu and I live in Chhattisgarh. I started blogging in 2013. I am very fond of writing or telling someone about media and news. Now with the help of viralchhattisgarh.com, I am ready to tell you every information related to news. Thank you

Related Articles

Back to top button