CG BREAKING : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण कल, 53 ब्लॉक के 58 लाख मतदाता डालेंगे वोट
CG BREAKING : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण कल, 53 ब्लॉक के 58 लाख मतदाता डालेंगे वोट

रायपुर | CG BREAKING : अब नगरीय निकाय चुनाव के बाद ग्राम सरकार के चुनाव की तैयारी की जा रही है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में कल, 17 फरवरी को प्रदेश के 33 जिलों के 53 ब्लॉक के ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होगा। इस दौरान 57 लाख 99 हजार 660 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, और 18 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा। CG BREAKING
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पहले चरण में प्रदेश का सबसे बड़ा मतदान बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक में होगा, जहां 2 लाख 79 हजार 007 मतदाता हैं। इसके बाद रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक में 2 लाख 23 हजार 644 मतदाता और मुंगेली जिले के मुंगेली ब्लॉक में 1 लाख 88 हजार 496 मतदाता मतदान करेंगे। दुर्ग जिले के दुर्ग ब्लॉक में 1 लाख 62 हजार 844 मतदाता मतदान करेंगे। CG BREAKING
READ MORE: Fixed Deposit News : RBI की रेपो रेट में कटौती के बाद घट सकती हैं FD ब्याज दरें, जानें देश के बड़े बैंकों की स्थिति
पहले चरण में कुल 57 लाख 99 हजार 660 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 28 लाख 70 हजार 859 पुरुष, 29 लाख 28 हजार 751 महिलाएं, और 50 तृतीय लिंग के मतदाता होंगे। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा, जबकि बस्तर संभाग में मतदान सुबह 6:45 से दोपहर 2 बजे तक होगा। CG BREAKING
प्रत्याशी और पद
इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में, जनता पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के लिए अपने जनप्रतिनिधि चुनेगी। तीन चरणों में होने वाले मतदान में जिला पंचायत के 433 पद, जनपद पंचायत के 2,973 पद, ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11,672 पद और पंच के 1,60,180 पद के लिए चुनाव होगा।
READ MORE: Car launch In February 2025 : भारत में अगले 2 दिन में लॉन्च होंगी 3 शानदार कारें, जानें कीमत और फीचर्स…
बैलेट पेपर से मतदान
ग्राम सरकार के चुनाव में नगरीय निकाय चुनाव के विपरीत बैलेट पेपर के जरिए मतदान होगा। पोलिंग पार्टी शाम तक मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएगी और कल सुबह से मतदान शुरू होगा। मतदान की पूरी तैयारी की जा चुकी है, और प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत मतदान कराया जाएगा। साथ ही, पोलिंग पार्टियों को हेलीकॉप्टर से भेजा जाएगा। CG BREAKING