CG Breaking : तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से आरक्षक की दर्दनाक मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

कोरबा। CG Breaking : जिले से दुखद खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि, नाइट शिफ्ट के लिए ड्यूटी पर जा रहे दीपका थाना के आरक्षक भूपेंद्र कंवर की एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। घटना बाकी मोगरा थाना अंतर्गत जावली मुख्य मार्ग की है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
Read More : CG BREAKING : नारायणपुर में नक्सलियों का कायराना हमला, आईईडी ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत…दूसरा गंभीर रूप से घायल
CG Breaking : हादसे की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल आरक्षक को कटघोरा अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से शव को बाकी मोगरा मर्चुरी हाउस में रखवाया गया।
CG Breaking : मृतक आरक्षक भूपेंद्र कंवर कटघोरा का निवासी था और दीपका थाना में पदस्थ था। बीती रात वह अपनी बाइक से नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।