CG BREAKING : कांग्रेस का ईडी के खिलाफ हल्लाबोल कल! हजारों कार्यकर्ता उतरेंगे सड़कों पर, दीपक बैज बोले– विपक्ष की आवाज दबाने के लिए BJP कर रही एजेंसियों का दुरुपयोग
CG BREAKING : Congress to protest against ED tomorrow! Thousands of workers will come out on the streets, Deepak Baij said- BJP is misusing agencies to suppress the voice of the opposition

रायपुर | CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। कल हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी दफ्तर का घेराव करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि ईडी, भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं को परेशान कर रही है। आज ईडी ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू से 9 घंटे तक पूछताछ की, जिसे कांग्रेस ने प्रताड़ना बताया है। CG BREAKING
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ईडी की जांच में पूरा सहयोग करेगी, लेकिन जबरदस्ती और दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ईडी पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर ईडी कांग्रेस नेताओं के साथ अनुचित व्यवहार करेगी, तो उसे उसी की भाषा में जवाब मिलेगा। CG BREAKING
READ MORE : CG BREAKING : देर रात ड्रंक एंड ड्राइव करने वालों पर रायपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, दो माह में 250 से अधिक वाहन चालक पकड़े गए
दीपक बैज ने कहा कि ईडी अपनी मर्यादा भूलकर भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है और राज्य में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए भाजपा ईडी का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस ने इसके विरोध में सुभाष स्टेडियम स्थित ईडी दफ्तर का घेराव करने की घोषणा की है।
भाजपा के खर्चों की भी जांच हो – कांग्रेस
कांग्रेस ने सवाल उठाया कि ईडी केवल कांग्रेस की जांच क्यों कर रही है? भाजपा के खर्चों की भी पड़ताल होनी चाहिए। कांग्रेस ने मांग की कि ईडी को भाजपा के 150 करोड़ रुपये की लागत से बने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर की भी जांच करनी चाहिए। कांग्रेस का आरोप है कि यह भाजपा का पांच सितारा कार्यालय है, जिसके निर्माण की फंडिंग पर सवाल उठने चाहिए। CG BREAKING
READ MORE : CG BREAKING : जमीन विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हुआ आरोपी…गांव में दहशत
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि रायपुर स्थित एकात्म परिसर की जमीन भाजपा ने मात्र 1 रुपये में ली थी, लेकिन अब इसे व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स में तब्दील कर करोड़ों रुपये का किराया वसूला जा रहा है। कांग्रेस ने पूछा कि क्या ईडी इसकी भी जांच करेगी?
वहीं कल ईडी के खिलाफ इस जंगी प्रदर्शन में हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है। कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन से राज्य की सियासत और गरमा सकती है। CG BREAKING