CG Breaking : रिनोवेशन और फर्नीचर खरीदी में CMO ने किया भ्रष्टाचार, राज्य सरकार ने किया निलंबित
CG Breaking : रिनोवेशन और फर्नीचर खरीदी में CMO ने किया भ्रष्टाचार, राज्य सरकार ने किया निलंबित

रायपुर | CG Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार ने दल्लीराजहरा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) भूपेन्द्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया है। CMO वार्डेकर पर आरोप है कि उन्होंने कोंडागांव नगर पालिका में प्रभारी CMO के रूप में पदस्थापना के दौरान अध्यक्ष कक्ष के रिनोवेशन और फर्नीचर की खरीदी में गंभीर अनियमितताएं कीं। CG Breaking
READ MORE: CG Breaking : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, सालों से स्कूल से नादारद प्रधान पाठक, दो शिक्षक और सहायक ग्रेड 3 की सेवाएं की समाप्त
जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद, इन अनियमितताओं को गंभीर कदाचार मानते हुए राज्य सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
READ MORE: CG News : शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के सामान जलकर राख…कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
CG Breaking निलंबन अवधि के दौरान, उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। इस दौरान, भूपेन्द्र वार्डेकर को मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, जगदलपुर में नियत किया गया है।
READ MORE: Crime News : डॉक्टर के मोबाइल से मिले 22 कॉल गर्ल की तस्वीरें, लड़की के कपड़ों में हुई थी गिरफ्तारी…पुलिस के सामने किया चौकाने वाला खुलासा
CG Breaking मंत्रालय द्वारा जारी निलंबन आदेश की प्रति नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक को भेजते हुए राज्य शासन ने भूपेन्द्र वार्डेकर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए समय-सीमा में आरोप पत्र का प्रारूप विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं।