Raipur News : रायपुर में बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ी 6 लड़कियां, सहेली की पिटाई, बाथरूम से बाल पकड़कर घसीटा
Raipur News : रायपुर में बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ी 6 लड़कियां, सहेली की पिटाई, बाथरूम से बाल पकड़कर घसीटा

Raipur News : रायपुर: रायपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 6 लड़कियां अपने ही एक दोस्त की पिटाई कर दी । इन लड़कियों ने अपनी सहेली को बाथरूम से खींचकर बाहर निकाला और जमकर उसकी पिटाई की। यह मारपीट सोशल मीडिया वायरल हो रहा है.
Raipur News : इसके बाद इन लड़कियों ने गैंग बनाकर पीड़िता के सोने के गहने और नकदी भी लूट ली। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, हालांकि वायरल छत्तीसगढ़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Raipur News : मारपीट के साथ ही लड़कियां गाली-गलौज भी कर रही हैं। पीड़िता के मुताबिक लड़कियों ने उसके आईफोन को जमीन पर पटककर तोड़ दिया, वारदात के बाद घर से 5 गोल्ड रिंग, सोने की चेन और 30 हजार कैश गायब है। फिलहाल पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी लड़कियां अपना मोबाइल बंदकर फरार हो गई हैं। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।
Raipur News : रहनुमा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि, वह बीते 7 साल से रायपुर में फैशन डिजाइनर का काम कर रही है। भावना नगर में किराए के मकान में रहती है। रायपुर में उसकी आरोपी लड़कियों से बीते चार सालों से दोस्ती थी। 3 अप्रैल को रहनुमा के पास कोमल नाम की सहेली का फोन आया। उसने कहा कि वह कुछ काम से उसके घर आ रही है।
Raipur News : FIR के मुताबिक, शाम करीब 6 बजे रहनुमा नहाने के लिए गई। इस दौरान मेन गेट से खटखटाने की आवाज आई। घर में एक दूसरी सहेली भी मौजूद थी, उसने दरवाजा खोला। तभी अलीशा, अलीशा एम, दिव्या, मंजू, कोमल और रानी घर के भीतर घुस गए। उन्होंने रहनुमा के कमरे में बाथरूम के दरवाजे पर लात मारी। जिससे वह खुल गया। आरोपी लड़कियों ने उसे बाल पकड़ कर घसीटा और उसकी जमकर पिटाई कर दी।
Raipur News : पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़कियों का आपस में किसी युवक को लेकर विवाद था। इनमें से एक लड़की का युवक से ब्रेकअप हो चुका है। उसके बावजूद युवक की पर्सनल लाइफ में दखलअंदाजी को लेकर विवाद हुआ। हालांकि विवाद के पीछे की वजह लड़कियों का आपसी मनमुटाव भी बताया गया है। फिलहाल पुलिस इन सभी एंगल में जांच कर रही है।
READ MORE: Bermuda Triangle: रहस्यमय घटनाएं, यहां आसमान और समुद्र में खो जाते है जहाज और विमान, पढ़िए खबर