CrimeChhattisgarh

CG BREAKING : भाजपा पार्षद के घर पर हमला! गुंडों ने तोड़फोड़ कर दी जान से मारने की धमकी, वारदात CCTV में कैद…10 लोगों के खिलाफ FIR

CG BREAKING : BJP councillor's house attacked! Goons vandalised the house and threatened to kill, incident captured on CCTV...FIR against 10 people

रायपुर | CG BREAKING : जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में भाजपा की महिला पार्षद लीला देवांगन के घर पर कुछ गुंडों ने हमला कर दिया। देर रात पहुंचे आरोपियों ने गाली-गलौज की और घर में तोड़फोड़ मचाई। इस दौरान पार्षद अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थीं, जिससे सभी लोग डर गए। मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। CG BREAKING

वार्ड क्रमांक 10 की नवनिर्वाचित पार्षद लीला देवांगन ने बताया कि 26 फरवरी की रात करीब 11 बजे कुछ लड़के उनके घर के बाहर पहुंचे और अपशब्द कहने लगे। उन्होंने पार्षद बनने पर सवाल उठाते हुए धमकियां दीं। परिवार जब तक कुछ समझ पाता, आरोपियों ने घर पर हमला कर दिया। CG BREAKING

READ MORE : CG Crime : बदमाशों के हौसले बुलंद! कट्टे की नोक पर कारोबारी के परिवार को बनाया बंधक, लाखों की लूट की घटना को दिया अंजाम, मचा हड़कंप…

हमलावरों ने घर की रेलिंग, कांच और सुरक्षा कैमरों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान गद्दा यादव नाम का आरोपी चिल्ला-चिल्लाकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। इस घटना से परिवार दहशत में आ गया। तुरंत नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी और पड़ोसियों को फोन कर बुलाया गया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। CG BREAKING

पुलिस ने इस मामले में गद्दा यादव, कमलू सहित करीब 10 आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। बताया जा रहा है कि कुछ आरोपी अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में पहले भी अपराध कर चुके हैं। पुलिस ने अब तक चार से पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, बाकी की तलाश जारी है। थाना प्रभारी दीपक पासवान ने जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ने का भरोसा दिया है। CG BREAKING

READ MORE :  Gold Rates : आ गया खरीदारी का सही समय! सोने के दाम में आई बड़ी गिरावट, लगभग 1000 रूपए हुआ सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button