CG Breaking : मुंगेली जिले से बड़ी खबर, कुसुम फैक्ट्री में चिमनी गिरने से बड़ा हादसा, आधा दर्जन मजदूरों के दबे होने की आशंका
CG Breaking : मुंगेली जिले से बड़ी खबर, कुसुम फैक्ट्री में चिमनी गिरने से बड़ा हादसा, आधा दर्जन मजदूरों के दबे होने की आशंका

CG Breaking : मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव स्थित कुसुम फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां लोहा निर्माण की फैक्ट्री की चिमनी गिरने से लगभग आधा दर्जन मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव कार्य में जुटी रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर को गंभीर अवस्था में मलबे से बाहर निकाला और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CG Breaking : हादसे के बाद अन्य मजदूरों को बचाने के लिए राहत कार्य तेजी से जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई, और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दबे हुए मजदूरों को निकालने के लिए बचाव कार्य लगातार जारी है। प्रशासन ने इस हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस बीच, स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।