Actress Mamta Kulkarni : ममता कुलकर्णी के संन्यास पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, रामदेव बोले: ‘किसी को भी महामंडलेश्वर बना दिया जाता है’
Actress Mamta Kulkarni : ममता कुलकर्णी के संन्यास पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, रामदेव बोले: ‘किसी को भी महामंडलेश्वर बना दिया जाता है’

Actress Mamta Kulkarni : बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी, जिन्होंने ‘करण-अर्जुन’ जैसी फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी थी, ने हाल ही में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की पदवी हासिल की। लेकिन अब इस पर कई लोग नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, जिनमें बाबा बागेश्वर धाम सरकार, धीरेंद्र शास्त्री का नाम भी शामिल है।
Actress Mamta Kulkarni : धीरेंद्र शास्त्री ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे किसी व्यक्ति को संत या महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है। उनका कहना था कि महामंडलेश्वर की पदवी उस व्यक्ति को दी जानी चाहिए जिसके भीतर संत बनने का गहरा भाव हो और जिसने जीवनभर साधना की हो। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद अभी तक महामंडलेश्वर नहीं बन पाए हैं, और यह कोई आसान प्रक्रिया नहीं है।
Actress Mamta Kulkarni : स्वामी रामदेव ने भी ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि किसी के नाम के साथ ‘बाबा’ जोड़ना उचित नहीं है। रामदेव ने कहा कि महामंडलेश्वर बनने के लिए वर्षों की साधना और तप की आवश्यकता होती है, और साधुता प्राप्त करने में कई दशकों का समय लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि आजकल किसी को भी बिना साधना के महामंडलेश्वर बना दिया जाता है, जो सही नहीं है।
Actress Mamta Kulkarni : गौरतलब है कि ममता कुलकर्णी ने पिछले शुक्रवार को प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई और गृहस्थ जीवन को त्याग कर संन्यास की घोषणा की। इसके बाद उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पदवी दी गई।