Big Breaking : दर्दनाक हादसा! 35 यात्रियों से भरी बस पुल से गिरी, 13 एंबुलेंस वाहनों से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
ठिठिया जोशी गांव में आज तड़के एक यात्री बस आबना नदी के पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में बस में सवार सभी यात्रियों के घायल होने की खबर है।

भोपाल | Big Breaking : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ठिठिया जोशी गांव में आज तड़के एक यात्री बस आबना नदी के पुल से नीचे गिर गई। हादसे में बस में सवार सभी यात्री घायल हो गए हैं। Big Breaking घटना के बाद, 13 एंबुलेंस वाहनों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, यह बस चौहान कंपनी की थी, जो अमरावती से खंडवा के लिए जा रही थी। Big Breaking
READ MORE: Breaking News : कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में पूर्व सासंद गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Big Breaking बस को इंदौर जाना था, लेकिन ठिठिया जोशी के पुल पर अचानक बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। सभी यात्री घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, और पुलिस इस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
READ MORE: PM Cares Fund : Covid-19 के बाद भी पीएम केयर फंड में जारी रही धनराशि की बारिश, एक साल में जमा हुए इतने करोड़!
Big Breaking जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल के अनुसार, इस हादसे में करीब 30 से 35 यात्री घायल हुए हैं। हालांकि, सभी की हालत स्थिर है और कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।
READ MORE: Rohit Sharma Angry Reaction : OMG! जायसवाल से छूटे 2 कैच, तो कप्तान रोहित को आया ‘भयंकर’ गुस्सा; Video में देखिए उनका रिएक्शन…
Big Breaking अस्पताल के स्टाफ ने घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया है, और एक-दो लोगों को सिर में हल्की चोटें आई हैं। सभी घायल अब सुरक्षित हैं और उनका इलाज जारी है।