CG BREAKING : असामाजिक तत्वों ने गढ़िया पहाड़ में फिर लगाई आग, क्षेत्र में हड़कंप…आग पर काबू पाने कोशिश जारी
CG BREAKING : असामाजिक तत्वों ने गढ़िया पहाड़ में फिर लगाई आग, क्षेत्र में हड़कंप...आग पर काबू पाने कोशिश जारी

कांकेर | CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर स्थित गढ़िया पहाड़ में एक बार फिर आगजनी की घटना सामने आई है। असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई इस आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पहाड़ से उठते घने धुएं ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और फायर वॉचर के साथ आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। CG BREAKING
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कांकेर वन मंडल के अंतर्गत हुई। शुक्रवार सुबह पहाड़ से अचानक घना धुआं उठने लगा, जिससे वन क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आकर पेड़-पौधों और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचा है। CG BREAKING
READ MORE: BREAKING NEWS : India’s Got Latent केस में आया नया मोड़! सायबर सेल ने राखी सावंत को भेजा समन, इस तारीख को होना होगा पेश
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयासों में जुट गई है। फायर वॉचर और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, पहाड़ी इलाका होने की वजह से आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है।
गढ़िया पहाड़ में पहले भी इस तरह की आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं। वन्य क्षेत्र में बार-बार आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है और पर्यावरण पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन से इस घटना की गंभीर जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। CG BREAKING