Chhattisgarh

CG BREAKING : 23 लाख के इनामी समेत 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, तीन महिलाएं भी शामिल

CG BREAKING : 23 लाख के इनामी समेत 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, तीन महिलाएं भी शामिल

बीजापुर | CG BREAKING : सुरक्षाबलों के लगातार दबाव, “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों और संगठन के अंदर बढ़ते आंतरिक कलह के चलते नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी कड़ी में कुल 23 लाख रुपए के इनामी 4 माओवादी सहित 9 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। CG BREAKING

इनामी नक्सलियों में कौन शामिल?

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में शामिल हैं:
– 8 लाख रुपए का इनामी पार्टी सदस्य, जो PLGA बटालियन क्षेत्र में सक्रिय था।
– 5 लाख रुपए का इनामी एसीएम, जो AOB डिवीजन में कार्यरत था।
– 5-5 लाख रुपए के दो इनामी एसीएम, जो जगरगुंडा एरिया कमेटी और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो में सक्रिय थे।

READ MORE : CG BREAKING : कपड़ा व्यवसायी की हत्या कर घर में दफनाया लाश, पत्नी ने लड़ा था पंच का चुनाव…कई संदिग्ध हिरासत में

मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं नक्सली

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने कहा कि वे अब समाज की मुख्यधारा से जुड़कर पारिवारिक जीवन जीना चाहते हैं। सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत प्रोत्साहन स्वरूप सभी को 25-25 हजार रुपए की नगद राशि दी गई। CG BREAKING

माओवादी संगठन हो रहा कमजोर

– 2024 में

– 189 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
– 58 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए
– 503 नक्सली गिरफ्तार हुए

READ MORE :  Today Market : सेंसेक्स 5 दिन की गिरावट के बाद हरे निशान पर हुआ बंद, इन सेक्टरों में दिखी तेज़ी

– 2025 में अब तक

– 40 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
– 101 नक्सली गिरफ्तार हुए
– 56 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए

लगातार हो रहे आत्मसमर्पण और सुरक्षाबलों की कार्रवाई से माओवादी संगठन कमजोर हो रहा है। सरकार की पुनर्वास नीति और विकास कार्यों के चलते नक्सली अब हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज में वापस लौट रहे हैं। CG BREAKING

READ MORE :  Farasgaon News : बैंक से पैसा नहीं मिलने पर नाराज है किसान एनएच30 पर किया चक्काजाम, जिला सहकारी मर्यादित बैंक में प्रति किसानों को दिया जा रहा था 5000 रुपये

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button