CrimeChhattisgarh

CG Big Breaking : कर्मचारी पर अज्ञात बदमाशों ने किया फायरिंग, कैश लूटकर फरार…पुलिस ने इलाके में की नाकेबंदी

CG Big Breaking : कर्मचारी पर अज्ञात बदमाशों ने किया फायरिंग, कैश लूटकर फरार...पुलिस ने इलाके में की नाकेबंदी

जांजगीर-चांपा | CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले इस हद तक बढ़ गए हैं कि वे अब दिनदहाड़े फायरिंग करने से भी नहीं कतराते। ताजा घटना जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा स्थित शराब दुकान से सामने आई है। यहां शराब बिक्री के पैसे लेकर जा रहे एक कर्मचारी पर अज्ञात आरोपियों ने हमला कर दिया और पैसे लूटकर फरार हो गए। CG Big Breaking

इस हमले के बाद पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और इलाके में नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है। CG Big Breaking

READ MORE: CG News : तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, हादसे में सड़क पार कर रही महिला की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब कर्मचारी बाइक से कैश लेकर जा रहा था। तभी आरोपी बाइक पर सवार होकर उसके पीछे आए और अचानक उसे निशाना बनाकर फायरिंग की और हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। CG Big Breaking

READ MORE: Rape Case : BJP अध्यक्ष और इस सिंगर पर लगा रेप का आरोप, पीड़िता ने कहा- एक्ट्रेस बनाने और सरकारी नौकरी देने दिया था झांसा

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और कोतवाली पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल कर्मचारी को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

READ MORE: CG Crime : 4 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़िता को भगा कर ले जाने में किया था सहयोग

पुलिस अभी तक यह पुष्टि नहीं कर पाई है कि आरोपियों ने कितनी राशि लूटी है, लेकिन वे आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कोरबा जिले में सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और एक बाइक सवार युवक पर भी फायरिंग की गई थी, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाशों के हौसले कितने बढ़ गए हैं। CG Big Breaking

READ MORE: Weather Alert : कल से मौसम दिखाएगा कड़े तेवर, राज्य में हफ्ते भर होगी भारी बारिश, चेतावनी जारी…

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button