ChhattisgarhCrime

CG BIG BREAKING : अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ केशकाल पुलिस को मिली बड़ी सफलता… लग्जरी कार फार्च्यूनर में बरामद हुआ ढाई क्विंटल से अधिक गांजा.

CG BIG BREAKING : अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ केशकाल पुलिस को मिली बड़ी सफलता... लग्जरी कार फार्च्यूनर में बरामद हुआ ढाई क्विंटल से अधिक गांजा.

CG BIG BREAKING : रामकुमार भारद्वाज/केशकाल : अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ केशकाल पुलिस को गुरुवार देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक लग्जरी वाहन टोयोटा फॉर्च्यूनर को पीछा कर रोकते हुए उसमें ढाई क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है।

CG BIG BREAKING : प्राप्त जानकारी के अनुसार, तस्कर इस गांजे को ओडिशा से लेकर राजस्थान की ओर रवाना थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर सक्रिय हुई केशकाल पुलिस ने NH-30 पर संदिग्ध वाहन को देखकर उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर कार को पकड़ लिया। हालांकि, जंगल के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने वाहन और गांजे को जब्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

 

CG BIG BREAKING : केशकाल पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा की जाएगी।

 

 

READ MORE: Kharora News : पंचायत सचिवों का दर्द, शासकीयकरण की मांग, भूख-हड़ताल तक पहुंची , देखें वीडियो

Sanjay Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम संजय साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button