CG Assembly Winter session : पूर्व CM भूपेश बघेल ने धान खरीदी की अव्यवस्था पर उठाया सवाल, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हुई नोंकझोंक

रायपुर। CG Assembly Winter session : आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया। जिसमें प्रश्नकाल के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास किया। उन्होंने धान में हो रही अव्यवस्था पर सवाल उठाये। जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच नोकझोंक देखने को मिली।
Read More : CG Assembly Winter Session: 6 साल में 27 IAS और 24 IFS अफसरों के खिलाफ दर्ज हुए मामले, देखें पूरी सूची
पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि, वर्तमान सरकार ने धान खरीदी में ध्यान नहीं दिया। बारदाना की कमी, टोकन में ऑनलाइन और ऑफ में किसान पिसते जा रहे है। एक महीने से ऊपर हो गया एक तिहाई ही धान खरीदी हो पाई है। राइस हड़ताल पर है परिवहन हो नहीं रहा है।खरीदी केंद्रों में धान जाम है, कई जिलों में धान का उठाव नहीं हो रहा है।
इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के व्यवस्था का प्रश्न उठाया। अजय चंद्राकर ने कहा कि स्थगन अभी स्वीकार नहीं हुआ है, तो भूपेश बघेल कैसे भाषण दे रहे है। चंद्राकर के इतना कहते ही, पक्ष विपक्ष में नोक झोंक और सदन में हंगामा शुरू हो गया।