CG Accident : तेज रफ्तार का कहर! अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत
CG Accident : तेज रफ्तार का कहर! अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत

धमतरी | CG Accident : जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है। एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। ये दोनों युवक बाइक पर सवार होकर नगरी जा रहे थे, जब अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना केरेगांव थाना क्षेत्र के बनरौंद पुलिया के पास हुई। CG Accident
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक धमतरी की ओर से नगरी की दिशा में जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर से दोनों युवक सड़क किनारे गिर गए, जिसके बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बरामद किया और जिला अस्पताल भेज दिया। CG Accident
READ MORE: BREAKING NEWS : अमेरिका 487 अवैध भारतीय प्रवासियों को भेजेगा भारत, 298 लोग चिह्नित…विदेश मंत्रालय ने दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया
केरेगांव थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार को शाम करीब 5 बजे हुआ। पुलिस का कहना है कि मृतक युवक महुआकोट, उड़ीसा के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। CG Accident