Raipur News : महिला दिवस पर हैरान कर देने वाली घटना : बैंक में महिलाओं को बनाया बंधक, जानिए फिर क्या हुआ
Raipur News : महिला दिवस पर हैरान कर देने वाली घटना : बैंक में महिलाओं को बनाया बंधक, जानिए फिर क्या हुआ
Raipur News : रायपुर : रायपुर में महिला दिवस के अवसर पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार देवेंद्र नगर इलाके में स्थित एक बैंक में महिलाओं को बंधक बना लिया गया। यह घटना दो महिलाओं और एक बच्चे से जुड़ी है, जिन्हें बैंक प्रबंधन ने किश्त का भुगतान न करने के कारण बंधक बना लिया था। महिलाओं ने बैंक से लोन लिया था और उनकी किश्तें लंबित थीं, जिसके कारण बैंक ने यह कदम उठाया।
Raipur News : वहीं, इस घटना के बाद महिलाओं के परिजन थाने पहुंचे और बैंक द्वारा महिलाओं को बंधक बनाने के खिलाफ हंगामा किया। उन्होंने बंधक बनाए गए महिलाओं को तुरंत रिहा करने की मांग की। यह घटना महिला दिवस के दिन हुई, जो समाज में महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है, लेकिन इसके बावजूद महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया, जिससे स्थिति और भी संवेदनशील हो गई है।