Business

Car News : मेड इन इंडिया वाहनों की दुनियाभर में बढ़ी मांग, FY 2024-25 में 19% उछाल

Car News : Demand for Made in India vehicles increased worldwide, 19% jump in FY 2024-25

यात्री, दोपहिया और वाणिज्यिक वाहनों के निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

मुंबई। Car News : भारत में बनी गाड़ियों की लोकप्रियता अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रही। दुनियाभर के बाजारों में ‘मेड इन इंडिया’ वाहनों की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है। यही वजह है कि वित्त वर्ष 2024-25 में वाहन निर्यात 19% बढ़कर 53.63 लाख इकाई तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष 45 लाख इकाई था।

Car News  SIAM (सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) के ताज़ा आंकड़े इस ग्रोथ की पुष्टि करते हैं। FY 2023-24 में जहां कुल 45,00,494 वाहन निर्यात हुए थे, वहीं FY 2024-25 में यह आंकड़ा 53,63,089 वाहनों तक पहुंच गया।

Read More : Voice of Kinnaur : सेना ने शुरू किया हिमाचल के दिलों से जुड़ने वाला सामुदायिक रेडियो स्टेशन

Car News  यात्री वाहनों का रिकॉर्ड निर्यात

इस बार यात्री वाहनों के निर्यात में 15% की वृद्धि दर्ज की गई। FY 2023-24 में 6,72,105 इकाइयों के मुकाबले इस बार यह संख्या 7,70,364 इकाई हो गई।
विशेष रूप से यूटिलिटी वाहनों के निर्यात में 54% की ज़बरदस्त बढ़त देखी गई — 2,34,720 से बढ़कर 3,62,160 यूनिट।

भारत में बनी SUV और कॉम्पैक्ट कारों की विश्वस्तरीय मांग इसकी मुख्य वजह मानी जा रही है।

Car News  Read More : CG BREAKING : नकली नोटों का खेल! दुकानदारों को चकमा देकर निकलने की फिराक में था युवक, चतुर दुकानदार ने बुला ली पुलिस

टू-व्हीलर निर्यात में 21% की छलांग

भारतीय दोपहिया वाहन कंपनियों ने भी वैश्विक बाज़ार में शानदार प्रदर्शन किया। FY 2024-25 में 41,98,403 टू-व्हीलर निर्यात किए गए, जो पिछले साल के 34,58,416 इकाइयों से 21% अधिक है।
इस बढ़त का श्रेय अफ्रीकी देशों में आर्थिक स्थिरता और लैटिन अमेरिका में डिमांड को दिया जा रहा है।

Car News Read More : Voice of Kinnaur : सेना ने शुरू किया हिमाचल के दिलों से जुड़ने वाला सामुदायिक रेडियो स्टेशन

वाणिज्यिक और तिपहिया वाहन भी पीछे नहीं

  • वाणिज्यिक वाहनों का निर्यात 23% बढ़कर 80,986 इकाई हो गया (FY 2023-24 में 65,818)

  • तिपहिया वाहनों में 2% की वृद्धि हुई और यह आंकड़ा 3.1 लाख इकाई तक पहुंचा

Car News Read More : Google Warning : आपकी Gmail सिक्योरिटी खतरे में है! Google ने 3 अरब यूजर्स को दी चेतावनी, तुरंत करें ये सेटिंग वरना…

भविष्य की दिशा: अफ्रीका और पड़ोसी देश बनेंगे बड़ा बाज़ार

SIAM के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा,
“निर्यात के मोर्चे पर सभी वर्गों में विशेष रूप से यात्री और दोपहिया वाहनों में अच्छा सुधार देखा गया है। यह भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता का प्रमाण है।”

SIAM का मानना है कि अफ्रीकी महाद्वीप और भारत के पड़ोसी देशों में आने वाले वर्षों में भारतीय वाहनों की मांग में और तेजी आएगी।

Car News Read More : CG NEWS : रायगढ़ में फिर हाथियों का आतंक-रेल लाइन पार कर रिहायशी इलाकों में घुसे, कई गांवों में अलर्ट

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button