BREAKING NEWS : अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों का तीसरा जत्था अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा, 112 लोग थे सवार
BREAKING NEWS : अमेरिका से अवैध भारतीय अप्रवासियों का तीसरा जत्था अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा, 112 लोग थे सवार

नई दिल्ली | BREAKING NEWS : अमेरिका से अवैध रूप से रहने वाले भारतीय अप्रवासियों का तीसरा जत्था रविवार, 16 फरवरी 2025 को अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचा। इस विमान में कुल 112 भारतीय नागरिक सवार थे, जिन्हें भारत भेजा गया है। विमान की लैंडिंग के साथ ही इन नागरिकों का स्वागत किया गया। BREAKING NEWS
इन 112 नागरिकों में से 44 हरियाणा, 33 गुजरात, 31 पंजाब, दो उत्तर प्रदेश, एक उत्तराखंड और एक हिमाचल प्रदेश से हैं। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे इन भारतीय नागरिकों को वापस लाने की प्रक्रिया पिछले कुछ समय से जारी है। यह तीसरी उड़ान थी, जिसमें इन नागरिकों को उनके गृह राज्य वापस भेजा गया है। BREAKING NEWS
READ MORE: Chhaava Box Office Collection : विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 3 दिन में इतने करोड़ का आंकड़ा किया पार…
आपको बता दें कि अमेरिका से 116 अवैध प्रवासियों को लेकर दूसरा विमान शनिवार, 15 फरवरी 2025 को अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुआ। इन प्रवासियों में से पंजाब से संबंध रखने वाले लोगों को रविवार तड़के करीब साढ़े चार बजे पुलिस की गाड़ियों के माध्यम से उनके घर भेजा गया। वहीं, हरियाणा सरकार ने भी राज्य से निर्वासित किए गए लोगों के लिए परिवहन की व्यवस्था की थी। BREAKING NEWS
#WATCH | Punjab: Aircraft carrying the third batch of illegal Indian immigrants lands in Amritsar as it arrives from the US. pic.twitter.com/siuyMUTbMP
— ANI (@ANI) February 16, 2025
इससे पहले, 5 फरवरी 2025 को अमेरिका से अवैध प्रवासियों का पहला जत्था भारत लाया गया था, जिसमें अधिकांश लोग पंजाब से थे। इन प्रवासियों की वापसी अमेरिकी अधिकारियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई का परिणाम है। BREAKING NEWS
READ MORE: Gold-Silver Rate Today : सोने-चांदी खरीदने का है मन? तो जानिए, आज का ताजा 10 ग्राम रेट और अपने शहर के भाव…
अमेरिका में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ अमेरिकी अधिकारियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई के बाद, भारत सरकार ने इन नागरिकों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की थी। अब तक विभिन्न राज्यों से नागरिकों को भारत लाने के लिए कई विमानों की उड़ान हो चुकी है, और यह प्रक्रिया जारी है। BREAKING NEWS