BREAKING NEWS : दिल्ली से रायपुर जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी, विधायक मोतीलाल साहू समेत कई जनप्रतिनिधि विमान में फंसे रहे
BREAKING NEWS : दिल्ली से रायपुर जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी, विधायक मोतीलाल साहू समेत कई जनप्रतिनिधि विमान में फंसे रहे

नई दिल्ली | BREAKING NEWS : दिल्ली से रायपुर जाने वाली एक फ्लाइट रविवार को तकनीकी खराबी के कारण चर्चा में आ गई। उड़ान से ठीक पहले विमान में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण फ्लाइट की समय पर उड़ान नहीं हो पाई, और सभी यात्री विमान के अंदर ही फंसे रहे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कई जनप्रतिनिधि भी विमान में सवार थे।
READ MORE : BREAKING NEWS : खेलते समय फैक्ट्री में बने पानी के गड्ढे में गिरने से दो मासूमों की मौत
BREAKING NEWS जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट दोपहर 12:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होने वाली थी, लेकिन उड़ान से पहले पायलट और तकनीकी टीम को विमान में गड़बड़ी का संकेत मिला। सुरक्षा कारणों से फ्लाइट का टेकऑफ रोक दिया गया। इसके बाद न तो यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की कोई जानकारी दी गई। यात्री लगभग 2:20 बजे तक विमान में ही बैठे रहे, जिससे उनमें असुविधा और घबराहट की स्थिति पैदा हो गई।
READ MORE : TV Actor Affair : यह मशहूर टीवी एक्टर वीकेंड में दूसरी लड़की संग बिताते थे रातें, फिर बीवी ने ऐसे पकड़ा था रंगे हाथ
BREAKING NEWS फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से विधायक लता उसेंडी, जांजगीर-चांपा के सांसद कमलेश जांगड़े और धमधा विधायक मोतीलाल साहू भी सवार थे। विधायक मोतीलाल साहू ने बताया कि वे दिल्ली में एक मीटिंग के सिलसिले में आए थे और रायपुर लौट रहे थे। उन्होंने कहा, “हम सभी 12:30 बजे की फ्लाइट में सवार हुए थे, लेकिन उड़ान से पहले तकनीकी खराबी के कारण विमान को रोक दिया गया।
READ MORE : CG Crime : 6 साल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की जमीन को दिखाकर हड़प लिए थे पैसे
BREAKING NEWS यात्रियों ने एयरलाइंस की ओर से समय पर जानकारी न मिलने पर नाराजगी जताई। कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि तकनीकी खामी के बावजूद उन्हें विमान में बैठाकर रखा गया, जिससे असुविधा और घबराहट की स्थिति उत्पन्न हुई। फिलहाल एयरलाइंस ने यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से रायपुर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन इस मामले में एयरलाइंस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।