International

BREAKING NEWS : आग के गोले में तब्दील हुआ सूडान आर्मी का प्लेन! दर्दनाक हादसे में 46 लोगों की मौत, कई घायल…मचा हड़कंप

BREAKING NEWS : Sudan Army plane turns into a ball of fire! 46 people killed, many injured in tragic accident...panic created

नई दिल्ली | BREAKING NEWS : सूडान के ओमडुरमैन शहर में सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है। सेना और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार (26 फरवरी) को इस घटना की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार, सेना ने अपने बयान में कहा कि हादसे में कई सैन्यकर्मियों और नागरिकों की जान चली गई। हालांकि, दुर्घटना की मुख्य वजह का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। BREAKING NEWS

सूडानी सेना की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एंटोनोव विमान मंगलवार (24 फरवरी) को वाडी सैयदना एयरबेस से उड़ान भरते समय क्रैश हो गया। पहले, सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि मृतकों के शव ओमडुरमैन के नाउ अस्पताल भेजे गए हैं, जबकि इस हादसे में पांच नागरिक घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। BREAKING NEWS

READ MORE : CG BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सड़क हादसे में घायल, अस्पताल में भर्ती…

सूडान 2023 से ही भीषण गृहयुद्ध की चपेट में है। सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच बढ़ता तनाव अब एक गंभीर युद्ध का रूप ले चुका है। यह संघर्ष शहरी इलाकों, खासतौर पर दारफुर क्षेत्र को तबाह कर रहा है। जातीय हिंसा, सामूहिक बलात्कार और अन्य अमानवीय घटनाओं के कारण संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने इसे युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध करार दिया है।

READ MORE : Korba Crime : दिनदहाड़े 90 हजार की लूट, CCTV कैमरे में कैद, बैग छीनकर भागे बदमाश

हाल के महीनों में खार्तूम और अन्य इलाकों में सेना ने RSF के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। RSF का नियंत्रण पश्चिमी दारफुर के अधिकांश हिस्सों पर है। उनका दावा है कि उन्होंने सोमवार (23 फरवरी) को दक्षिण दारफुर प्रांत की राजधानी न्याला में एक सूडानी सैन्य विमान को मार गिराया था। इन घटनाओं से सूडान का संकट और गहराता जा रहा है, जिससे नागरिकों की सुरक्षा और शांति पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। BREAKING NEWS

READ MORE : AFG vs ENG : टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही अफगानिस्तान की टीम, शुरुआत बेहद ख़राब, जोफ्रा आर्चर ने मचाई तबाही, झटके 2 विकेट…

Naveen Kumar

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम नवीन कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button