National
BREAKING NEWS : भूमि विवाद में शिवराज की गई जान, पत्नी से अस्पताल के कर्मचारियों ने करवाई सफाई, देखें वीडियो…

भोपाल। BREAKING NEWS : मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल डिंडोरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक भूमि विवाद के चलते हमले में शिवराज की जान चली गई। इस दर्दनाक स्थिति में भी, अस्पताल में मानवीय संवेदनाओं का अभाव देखा गया। मृतक की खून से लथपथ लाश अस्पताल के बिस्तर पर पड़ी थी, जिससे बिस्तर पर खून के धब्बे लग गए।
Read More : BREAKING NEWS : सक्ती में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, कई लोग गंभीर घायल
BREAKING NEWS : इस दुखद स्थिति में अस्पताल के कर्मचारियों ने न केवल अपने कर्तव्यों से पल्ला झाड़ा, बल्कि मृतक की गर्भवती पत्नी से ही बिस्तर की सफाई करवाई। यह घटना न केवल प्रशासनिक उदासीनता को दशार्ती है, बल्कि उन वंचित समुदायों के प्रति संवेदनहीनता की भी तस्वीर पेश करती है जो न्याय और सम्मान की अपेक्षा रखते हैं। यह अत्यंत शर्मनाक और संवेदनहीन घटना है।