CG News : वन्दे मातरम सार्ध शती महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, एकल अभियान को आदिवासी क्षेत्र के लिए बताया वरदान…
CG News : वन्दे मातरम सार्ध शती महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, एकल अभियान को आदिवासी क्षेत्र के लिए बताया वरदान...

रायपुर | CG News : वनबंधु परिषद् एकल अभियान द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी संचों के एकल विद्यालयों में “वन्दे मातरम गीत सार्ध शती महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी कविता राठी ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर अंचल के लखनपुर संच में आयोजित एकल अभियान वन्दे मातरम् कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। साय ने कहा, “एकल अभियान आदिवासी क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है, क्योंकि यह शिक्षा के साथ संस्कार भी दे रहा है।” CG News
इसके साथ ही, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना ने महासमुंद अंचल के तुमगांव संच में और छत्तीसगढ़ प्रांत के संघचालक तोपलाल वर्मा ने नवापारा अंचल के छुरा संच में आयोजित वन्दे मातरम कार्यक्रम में शिरकत की। CG News
READ MORE: CG Breaking : BJP में बगावत! जिला उपाध्यक्ष ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का दामन, कार्यकर्ताओं की अनदेखी का लगाया आरोप…
वहीं, वनबंधु परिषद् रायपुर चैप्टर की महिला और युवा समिति द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति गीतों के गायन कार्यक्रम “रंग दे बसंती” और सामूहिक वन्दे मातरम् गीत गायन कार्यक्रम तेलीबांधा तालाब रायपुर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रांत के संघचालक तोपलाल वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया, जिससे यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया। CG News
READ MORE: CG Breaking : कांग्रेस ने 2 नगर निगम और 7 पालिकाओं के पार्षद प्रत्याशियों का किया ऐलान, लिस्ट में देखिए किसे कहां बनाया उम्मीदवार…
इस आयोजन में कार्यकारी अध्यक्ष दीपक भीमसरिया, महासचिव चन्दनलाल जैन, उपाध्यक्ष अनीता खंडेलवाल, सह कोषाध्यक्ष चिन्मय अग्रवाल, मीडिया प्रभारी कविता राठी, संध्या गुप्ता, उमा चंदीरमानी, ललिता भीमसरिया, गौरी अवधिया, माला लाम्बा, युवा समिति अध्यक्ष दिव्यम अग्रवाल और सचिव कंचन अग्रवाल भी उपस्थित थे। CG News