Breaking News : नहर में जा गिरी स्कूली बस, आठ बच्चे और स्टाफ गंभीर रूप से घायल, मचा हड़कंप…
Breaking News : नहर में जा गिरी स्कूली बस, आठ बच्चे और स्टाफ गंभीर रूप से घायल, मचा हड़कंप...

कैथल। Breaking News : हरियाणा के कैथल जिले के नौच गांव में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा हैं कि स्कूली बच्चों को ले जा रही बस सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर में गिर गई। इस दुर्घटना में बस में सवार आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं बस चालक और महिला स्टॉफ की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही क्योड़क चौकी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नहर से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
Read More : BREAKING NEWS : मतदान केंद्रों में शुरू हुआ मतदान, धूप के साथ बढ़ रही भीड़
Breaking News : कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ जब पेहवा की गुरु नानक एकेडमी की बस बच्चों को लेने के लिए गांव के डेरों से आ रही थी। सतलुज यमुना लिंक नहर की संकरी पटरी से गुजरते समय बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे चालक संतुलन खो बैठा और बस सीधे नहर में जा गिरी।