Breaking News : ‘रावण’ का निकला जुलुस, देखते ही रह गए लोग, जानिए क्या है पूरा मामला?
रायगढ़। Breaking News : पुलिस ने रावण का जुलुस निकाला हैं। दरसअल रावण को एक गंभीर मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद गली में जुलुस निकला गया।
बता दे कि रायगढ़ शहर के कुख्यात बदमाश बंटी साहू उर्फ रावण को युवक को बांधकर पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने एफसीआई गोदाम के पास जूट मिल थाने की पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार किया है।
Breaking News : मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को रायगढ़ पुलिस ने बदमाश बंटी के 9 साथियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला था। लेकिन बंटी अपने दो अन्य साथियों के साथ फरार था। रायगढ़ पुलिस दो दिन से उसकी तलाश कर रही थी। उल्लेखनीय है कि, दो दिन पहले ही बंटी साहू की पिटाई करता हुआ वीडियो वायरल हुआ था।
Read More : Big Breaking : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक दहशतगर्दी ढेर, इलाके में सर्चिंग जारी
Breaking News : वीडियो में युवक को बंधक बनाकर बेल्ट से मारपीट करता साफ दिख रहा था बदमाश बंटी साहू। मंगलवार को पुलिस ने बंटी के नौ साथियों को गिरफ्तार कर शहर में कराई थी परेड। उसी तरह बंटी साहू को भी पैदल मार्च निकालते हुए पुलिस थाने तक ले गई है।
Breaking News : बता दे कि, बंटी नामक बदमाश दलाली का काम करते हुए आए दिन मारपीट और अवैध वसूली में सक्रिय रहने के लिए बाकायदा इलाके के अनेक बदमाशों को मिलाकर गिरोह बन लिया था। अपने बड़े गिरोह के चलते ही वह खुद को रावण कहता है। मारपीट और लूट की घटनाओं में शामिल होने के आरोप में जूटमिल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का ना सिर्फ जुलूस निकाला, बल्कि उनसे हर चौक चौराहे में उठक बैठक भी करवाया। आरोपियों से कहलवाया कि, मारपीट करना पाप है कानून हमारा बाप है।
Breaking News : पकड़े गए थे ये बदमाश
1. आशीष यादव
2. अभिकांत राज यादव
3. मनीष सिदार
4. रमन यादव
5. श्याम यादव
6. बबलू साहू
7. राजू साहू
8. राजा सारथी
9. संदीप सारथी