Breaking News : पुलिस ने कुख्यात बदमाश को एनकाउंटर में किया ढेर, एक घायल अवस्था में हुआ फरार, तनिष्क शोरूम लूटकांड में में शामिल

अररिया। Breaking News : बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को मार गिराया। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के तीन जवान भी घायल हुए हैं, जबकि एक अन्य बदमाश गोली लगने के बाद फरार हो गया।
Breaking News :चुनमुन झा पूर्णिया और आरा के तनिष्क शोरूम लूटकांड में शामिल था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह नरपतगंज के थलहा नहर के पास अपने साथियों के साथ छिपा हुआ है। इस पर पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दबिश दी।
Read More : BREAKING NEWS : सरकार का बड़ा फैसला, आगामी 6 महीने तक हड़ताल पर लगाया गया प्रतिबंध…जानिए क्या है वजह
Breaking News : पुलिस की दबिश के दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवाब सुरक्षाबलों ने भी दिया। मुठभेड़ के दौरान चुनमुन झा को सीने और पैर में तीन गोलियां लगीं, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Breaking News : इस मुठभेड़ में नरपतगंज थाना प्रभारी कुमार विकास और एसटीएफ के जवान मोहम्मद मुश्ताक व शहाबुद्दीन गोली लगने से घायल हो गए। इसके अलावा, स्थानीय नागरिक मेहनाज प्रवीण और अजमुन खातून को भी चोटें आईं।
Read more : BREAKING NEWS : जज के सरकारी बंगले में लगी भीषण आग, घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद…मचा हड़कंप
Breaking News : मुठभेड़ के दौरान एक अन्य बदमाश भी गोली लगने से घायल हुआ, लेकिन वह मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद एसपी अंजनी कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।