Chhattisgarh

Breaking News : बीजापुर में नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट, 2 STF जवान घायल…सर्च ऑपरेशन जारी

Breaking News : बीजापुर में नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट, 2 STF जवान घायल...सर्च ऑपरेशन जारी

बीजापुर | Breaking News : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में 12 जनवरी को एक बड़ी घटना सामने आई है, जब माओवादी समूह द्वारा लगाए गए IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के ब्लास्ट में 2 एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) जवान घायल हो गए। Breaking News यह हमला थाना कुटरू और DRG की टीम द्वारा जैगुर (थाना जांगला) क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी के दौरान हुआ। Breaking News

READ MORE: Viral News : अरे ये क्या…पिता ने कर ली होने वाली बहू से शादी, तो सदमे में बेटे ने उठाया यह हैरान करने वाला कदम…

घटना शाम 5:00 बजे के आसपास हुई, जब माओवादियों ने सड़क पर प्रेशर IED लगाया था, जो ब्लास्ट हो गया। इस हमले में थाना कुटरू के दो जवान, रामसु मज्जी और गजेन्द्र, घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घायल जवानों की हालत अब स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। Breaking News

READ MORE: Makar Sankranti : मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ से बने लड्डू क्यों खाते हैं? जानें सेहत से जुड़ी हर बात…

इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल को घेरकर एक व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बस्तर पुलिस के मुताबिक, इस हमले में माओवादियों के शामिल होने की पुष्टि हुई है और पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। Breaking News

READ MORE: Bijapur Breaking : बीजापुर में कई नक्सली ढेर, सुबह से रुक-रुककर दोनों ओर से फायरिंग जारी

एडिशनल एसपी चन्द्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा बलों की पूरी टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया है और ऑपरेशन जारी है। Breaking News

READ MORE: Breaking News : पिता के पोस्टमार्टम के दौरान मुर्दाघर के बाहर भाइयों में विवाद, पुलिस की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार…जानें पूरा मामला

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button