
नई दिल्ली | BREAKING NEWS : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में शामिल एक पुलिस वाहन आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा आष्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बेदाखेड़ी हाईवे पर हुआ, जब मंत्री भोपाल से देवास जिले के खातेगांव के संदलपुर की ओर जा रहे थे। वाहन के पलटने से उसमें सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
BREAKING NEWS घायलों की पहचान एएसआई एसपी सिमोलिया, नीरज शुक्ला, और आकाश अटल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, एसपी सिमोलिया को सीने में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य दो जवानों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को सीहोर अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है।
शिवराज सिंह चौहान ने खातेगांव पहुंचकर बीजेपी के दिवंगत नेता शंभुकुमार बाकलीवाल के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मंत्री ने गुजरात के बनासकांठा में हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पंकज सांकलिया के परिजनों के साथ-साथ हादसे में जान गंवाने वाले अन्य दो परिवारों से भी संवेदना प्रकट की। ज्ञात हो कि इस भयावह विस्फोट में 21 लोगों की जान चली गई थी, जिनमें से अधिकतर मध्य प्रदेश के निवासी थे। BREAKING NEWS
READ MORE : Sant Premanand Maharaj Health : संत प्रेमानंद महाराज की अचानक बिगड़ी तबीयत, पदयात्रा स्थगित, भक्तों के आंखों में आंसू
मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) पोस्ट में बताया कि मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायल कर्मचारियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
BREAKING NEWS गंभीर विस्फोट के चलते कई शवों की पहचान कर पाना मुश्किल हो गया था। इस हादसे में जान गंवाने वाले 18 लोगों का अंतिम संस्कार गुरुवार, 3 अप्रैल 2025 को देवास के नेमावर घाट पर किया गया।