भगवान विष्णु के अवतार श्री देवनारायण भगवान के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
भगवान विष्णु के अवतार श्री देवनारायण भगवान के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ शहर में आज भगवान विष्णु के अवतार श्री देवनारायण भगवान के जन्मोत्सव पर मंगलवार को दोपहर एक बजे तलाई मोहल्ले से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा देवनारायण भगवान मंदिर परिसर तलाई मोहल्ले से शुरू हुई और शहर के प्रमुख चौराहों से होती हुई गांधी चौराहे पर पहुंची। जहां पर मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन, नगर परिषद सभापति रामकन्या गुर्जर व पार्षदों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया इसके बाद शोभायात्रा सदर बाजार होते हुए तलाई मोहल्ले में स्थित देवनारायण भगवान मंदिर परिसर पहुंची, जहां पर महा आरती के साथ भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद, प्रसादी का वितरण किया गया।इस अवसर पर, काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे, जिन्होंने भगवान देवनारायण की पूजा-अर्चना की और उनके जन्मोत्सव का जश्न मनाया। यह आयोजन देवनारायण भगवान मंदिर परिसर में आयोजित किया गया था।