CrimeNational

BREAKING NEWS : पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट, 8 लोगों की मौत…7 अन्य गंभीर रूप से घायल

BREAKING NEWS : Huge explosion in a firecracker factory, 8 people dead...7 others seriously injured

नई दिल्ली | BREAKING NEWS : आज आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में दो महिलाओं सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मामले की जांच के आदेश देते हुए अधिकारियों से जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

BREAKING NEWS राज्य की गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया कि यह हादसा दोपहर करीब 12:45 बजे हुआ। उन्होंने कहा, “आग की इस घटना में अब तक दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो चुकी है और सात अन्य घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।” उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल अधिकारी राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

READ MORE : Crime News : छेड़छाड़ मामले में आरोपी का नाम हटाने दरोगा ने मांगी 50 हजार रिश्वत, अब हुआ ये एक्शन…

अग्निशमन विभाग के अधिकारी डी. निरंजन रेड्डी ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 1 बजे इस विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत तीन दमकल गाड़ियाँ और 50 से अधिक कर्मचारी घटनास्थल पर भेजे गए। प्रारंभिक जांच में यह हादसा मानवीय भूल की वजह से हुआ प्रतीत हो रहा है। BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने जताया दुख

BREAKING NEWS वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सरकार से पीड़ितों को हरसंभव सहायता देने की अपील की है और अपनी पार्टी के नेताओं को घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों व उनके परिवारों की मदद करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और गृह मंत्री को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

READ MORE :  BREAKING NEWS : होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापा मारा तो आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां…फिर…

Chhagan Sahu

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम छगन साहू है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। अब मैं viralchhattisgarh.com की मदद से आपको छत्तीसगढ़ समाचार और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद

Related Articles

Back to top button