BREAKING NEWS : कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा! 2% महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी, 50 लाख से ज्यादा को होगा फायदा
BREAKING NEWS : Government's big gift to employees! 2% increase in dearness allowance, more than 50 lakh people will benefit

नई दिल्ली | BREAKING NEWS : केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह फैसला 28 मार्च को हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। इससे पहले जुलाई 2024 में 3% की बढ़ोतरी की गई थी।
BREAKING NEWS 8वें वेतन आयोग के लागू होने से पहले इस बढ़ोतरी से महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। इसका लाभ करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। चूंकि डीए की घोषणा में देरी हुई, इसलिए अप्रैल के वेतन में जनवरी-मार्च 2025 के एरियर के साथ बढ़ा हुआ डीए भी दिया जाएगा।
महंगाई भत्ता (DA) क्यों दिया जाता है?
महंगाई भत्ता एक ऐसा भत्ता है, जो बढ़ती महंगाई से निपटने और कर्मचारियों के जीवन स्तर को बनाए रखने के लिए दिया जाता है। यह सरकारी कर्मचारियों, पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलता है। हर 6 महीने में इसे संशोधित किया जाता है।
READ MORE : Earthquake Update LIVE : भूकंप से भारी तबाही, अब तक 20 लोंगो की मौत, कई लापता…
DA की गणना कैसे होती है?
BREAKING NEWS महंगाई भत्ते की गणना निम्नलिखित फॉर्मूले से की जाती है- (पिछले 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) का औसत – 115.76) / 115.76 × 100।
यदि PSU (पब्लिक सेक्टर यूनिट्स) के कर्मचारियों के DA की बात करें, तो इसके कैलकुलेशन का तरीका है- महंगाई भत्ता (%) = (बीते 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) का औसत (बेस ईयर 2001=100) – 126.33) × 100।
READ MORE : CG BREAKING : ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) क्या है?
BREAKING NEWS भारत में महंगाई को दो प्रमुख श्रेणियों में मापा जाता है-
1. रिटेल (खुदरा) महंगाई – इसे कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) कहते हैं और यह आम ग्राहकों द्वारा दी जाने वाली कीमतों पर आधारित होती है।
2. थोक महंगाई – इसे थोक मूल्य सूचकांक (WPI) कहा जाता है और यह थोक बाजार में वस्तुओं की कीमतों पर आधारित होती है। महंगाई भत्ते की दर को CPI के आधार पर तय किया जाता है, जिससे कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत मिल सके।