BREAKING NEWS : ओडिशा से रायपुर तस्करी हो रहा था 70 लाख रुपये का गांजा, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा…देसी राइफल और कारतूस भी बरामद
BREAKING NEWS : Ganja worth Rs 70 lakh was being smuggled from Odisha to Raipur, police arrested 6 accused... Desi rifle and cartridges also recovered

रायपुर | BREAKING NEWS : ओडिशा के रायगड़ा जिले में शनिवार को पुलिस के विशेष अभियान में 6 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से करीब 7 क्विंटल (700 किलोग्राम) गांजा जब्त किया, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 70 लाख रुपये बताई जा रही है। BREAKING NEWS
सूत्रों के मुताबिक, रायगड़ा टाउन पुलिस स्टेशन की टीम ने एक वैन को एक भोजनालय के पास रोका और उसकी गहन तलाशी ली। वाहन में अवैध रूप से गांजे की तस्करी की जा रही थी। वाहन से एक देसी राइफल, दो कारतूस और एक मैगजीन भी बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। BREAKING NEWS
READ MORE : T20 Cricket League : सऊदी अरब जल्द लॉन्च करेगा आईपीएल से बड़ी टी20 लीग, खर्च होंगे हजारों करोड़ रुपए
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह गांजा चंद्रपुर के एक दूरदराज इलाके से खरीदा गया था और इसे छत्तीसगढ़ के रायपुर में तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
गिरफ्तार छह आरोपी रायगडा और कोरापुट जिलों के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। BREAKING NEWS