India’s Got Latent Controversy : यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ी, घर पहुंची मुंबई पुलिस..देखें वीडियो
India's Got Latent Controversy : यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ी, घर पहुंची मुंबई पुलिस..देखें वीडियो

नई दिल्ली | India’s Got Latent Controversy : समय रैना के शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट पर कंटेस्टेंट्स से अश्लील सवाल पूछने को लेकर रणवीर इलाहाबादिया और शो के आयोजक बुरी तरह विवादों में घिर गए हैं। इस मुद्दे ने काफी हंगामा मचाया है और इसके बाद कई शिकायतें पुलिस में दर्ज की गई हैं। मुंबई पुलिस भी मामले की जांच में सक्रिय हो गई है और अब पुलिस ने समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया से संपर्क किया है। India’s Got Latent Controversy
लोकल वर्सोवा पुलिस रणवीर इलाहाबादिया के घर पहुंची और इमारत के आसपास गश्त की। हालांकि, पुलिस का इस मामले से कोई सीधा संबंध नहीं है। वहीं, मुंबई पुलिस ने इस विवाद की जांच के लिए तीन पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम (SET) बनाई है, जो इस मामले की गहराई से जांच करेंगे। पुलिस ने इस संबंध में इंडियाज़ गॉट लेटेंट के शूट के विवरण और सीसीटीवी फुटेज की मांग की थी, लेकिन शो के सेट पर काले पर्दे के कारण फुटेज उपलब्ध नहीं हो पाया। India’s Got Latent Controversy
READ MORE: Punjab Chief Minister : क्या पंजाब में बदलने वाला है CM? दिल्ली में केजरीवाल से मुलाकात के बाद भगवत मान ने दिया बड़ा बयान…
इसके अलावा, पुलिस ने BNSS की धारा 173(3)(1) के तहत जांच शुरू कर दी है, जिसके अनुसार पुलिस को 14 दिनों के भीतर जांच पूरी कर लीगल कार्रवाई करनी होगी। मुंबई पुलिस ने इंडियाज़ गॉट लेटेंट के आयोजकों से शो के ओरिजिनल फुटेज और अनकट वीडियो की मांग की है। India’s Got Latent Controversy
READ MORE: PM Modi In France : पेरिस में पीएम मोदी बोले- ‘दूसरी तकनीकों से अलग है AI, सतर्क रहने की जरूरत’
रणवीर इलाहाबादिया की विवादित टिप्पणी के बाद असम पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है और स्टूडियो पहुंच कर जांच की। इसके अलावा, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी यूट्यूब से एपिसोड हटाने का निर्देश दिया था, और यूट्यूब ने इस विवादित कंटेंट को हटा दिया। India’s Got Latent Controversy
READ MORE: Boldness actresses : जब एक्ट्रेसेस की बोल्डनेस ने फैंस को किया हैरान, न्यूड सीन से लेकर विवादित फोटोशूट्स तक
साथ ही, इस मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) और महाराष्ट्र महिला आयोग से भी शिकायत की गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैना और रणवीर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उनके पोस्टर फाड़े।
READ MORE: Gautam Adani को बड़ी राहत! डोनाल्ड ट्रंप ने खत्म किया FCPA कानून, अमेरिका में दर्ज केस पर पड़ सकता है असर
इस विवाद के बढ़ते असर के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी न केवल अनुचित थी, बल्कि मजाकिया भी नहीं थी और वह इसके लिए माफी चाहते हैं। इस बीच, मशहूर सिंगर बी प्राक ने भी शो के विवाद के कारण अपना प्लान कैंसिल कर दिया है। India’s Got Latent Controversy
View this post on Instagram