
नई दिल्ली | Breaking News : पंजाब के जालंधर जिले में बुधवार को पुलिस और लारेंस गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान राउंड्स में गोलीबारी हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। Breaking News पुलिस ने बताया कि तड़के सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि लारेंस गैंग के बदमाश इस इलाके में आए हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। Breaking News
READ MORE: Big Breaking : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सट्टा गिरोह के मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घर से बरामद हुए 234 ATM और 73 फोन, 100 करोड़ के लेन-देन का अनुमान
पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने जानकारी दी कि इस मुठभेड़ में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। ये अपराधी वांछित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े हुए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये अपराधी इलाके में आ रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। Breaking News
In a major breakthrough, Jalandhar Commissionerate Police arrests 2 key operatives of the Lawrence Bishnoi-Goldy Brar Gang after a hot chase
Police party fired back in self-defence, when the gang member opened fire on police team, one accused sustained bullet injuries, and is… pic.twitter.com/iOQdnpQ6Mw
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) January 15, 2025
READ MORE: Laptop : अगर आप खरीदना चाहते हैं कम दाम में Laptop, तो यहां मिल रही है बेहतरीन डिस्काउंट…अभी चेक करें
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बलराज (कपूरथला) और पवन (जंडूसिघा) के रूप में हुई है। दोनों में से एक पिछले छह महीने और दूसरा दस महीने पहले जेल से बाहर आया था। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी पहले भी छह से अधिक मामलों में नामजद हैं। उनके पास से चार अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। Breaking News
READ MORE: Tea Lover : चाय के साथ क्या खाएं और क्या नहीं, 99 फीसदी लोग नहीं जानते हैं ये जरूरी बातें
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि बदमाशों का पीछा करते हुए पुलिस ने उनकी गाड़ी का नंबर हासिल किया। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गाड़ी भगानी शुरू कर दी और फायरिंग की।
READ MORE: Saree Look : बसंत पंचमी पर ट्राई करें बॉलीवुड एक्ट्रेस की ये 5 फैब्रिक साड़ियां, हर कोई करेगा तारीफ
इसके बाद दोनों तरफ से करीब 15 राउंड गोलियां चली। एक आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दूसरा आरोपी खेतों की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। Breaking News